जंगल से निकलकर बंडा के फोरलेन पर आया तेंदुआ, कॉलेज के पीछे सड़क पार करता दिखा
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में शनिवार को एक खूंखार तेंदुआ शहरी इलाके के बेहद नजदीक दिखा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। महाविद्यालय के पीछे फोरलेन बायपास पर सड़क पार करते तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने वन विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया।
स्थानीय लोगों और बंडा विधायक के अनुसार, रात में तेंदुआ कॉलेज परिसर के पास रोड पर देखा गया और सुबह पुष्पेंद्र लंबरदार के फार्म हाउस के पास खेतों में दिखाई दिया। वन विभाग की टीमों ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसे पकड़ने में सफलता नहीं मिली। केवल उसके पगमार्क मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि तेंदुआ पास के जंगली इलाके में छिप गया हो।
वन विभाग ने लोगों को दी चेतावनीवन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ ने बताया कि इलाके में तेंदुए की गतिविधि लगातार देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग अकेले खेतों में न जाएं, रात के समय बाह...









