खाद की जगह शराब! हरदोई की सहकारी समिति में महफिल सजी, पैग पर पैग उड़ाए जा रहे – किसानों में आक्रोश
रबी की फसल के समय डीएपी खाद के लिए किसान भटक रहे, लेकिन समिति में बंट रही थी शराब – वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंपहरदोई। जिले के संडीला क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने कृषि विभाग और प्रशासन दोनों की नींद उड़ा दी है। वायरल वीडियो में एक सहकारी समिति परिसर में लोगों को डीएपी खाद की जगह खुलेआम शराब बांटते और पीते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नारायनपुर सहकारी समिति का है, जहां समिति के कुछ कर्मचारी और ग्रामीण मिलकर महफिल जमाए बैठे हैं और शराब के पैग पर पैग उड़ाए जा रहे हैं।
रबी की फसलों की बुवाई का यह समय किसानों के लिए सबसे अहम होता है। उन्हें इस वक्त बड़ी मात्रा में डीएपी खाद की जरूरत होती है। लेकिन सरकारी वितरण व्यवस्था की लापरवाही के कारण किसान पिछले कई दिनों से समितियों के चक्कर काट रहे हैं। कई किसानों को तो खाद अब तक नहीं मिल पाई, जबकि कुछ म...










