👩🌾 बिहार में भारी मतदान के पीछे ‘जीविका दीदी’… इन 1.4 करोड़ महिला वोटरों के हाथों में चुनाव परिणाम!
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 64.66% मतदान के साथ रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई। इस ऐतिहासिक मतदान के पीछे एक नया ‘साइलेंट फैक्टर’ सामने आया है — जीविका दीदियां। राज्य की आर्थिक रूप से सशक्त ग्रामीण महिलाओं का यह विशाल समूह अब केवल गृहिणी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की निर्णायक शक्ति बन चुका है।
🌾 कौन हैं ‘जीविका दीदी’?
राज्य की जीविका योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाएं, जिन्हें आमतौर पर ‘जीविका दीदी’ कहा जाता है, अब 1.4 करोड़ से अधिक हैं — यानी बिहार की कुल महिला मतदाताओं (3.5 करोड़) का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा।इन महिलाओं ने अपनी मेहनत से गांवों की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है — और अब उनके वोट राजनीतिक समीकरणों को भी बदलने की ताकत रखते हैं।
🪙 “अब हम अपने नाम से पहचान रखते हैं”
बक्सर जिले के डुमरांव ब्लॉक की आरती देवी, जो जीविका की ‘कौशल...










