दिल्ली में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा: “भारत हिंदू राष्ट्र होकर रहेगा”
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली में दूसरे दिन भी जारी रही। साउथ दिल्ली के छतरपुर स्थित आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ से शुरू हुई यह यात्रा 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर पर समाप्त होगी। पदयात्रा का उद्देश्य देश में हिंदू एकता को मजबूत करना और समाज में भाईचारे का संदेश फैलाना है।
🕉️ भारत निश्चित रूप से हिंदू राष्ट्र बनेगा
पदयात्रा के दूसरे दिन आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह पदयात्रा सात शपथ लेकर प्रारंभ हुई है। देश में हिंदू एक हो रहा है, सड़कों पर आ रहा है। निश्चित रूप से भारत हिंदू राष्ट्र होकर रहेगा। जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं होगा, हम पैदल चलते रहेंगे और तब रुकेंगे जब भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।”
🙏 भीड़ पर कहा – ये हमारे परिवार के सदस्य हैं
पदयात्रा में उमड़ती भारी भीड़ के सवाल पर उ...










