Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

IGNOU जॉब ड्राइव 2026: 25 फरवरी को दिल्ली में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 3 जरूरी चीजें साथ लेकर आएं

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: नौकरी की तलाश कर रहे इग्नू (Indira Gandhi National Open University) के स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय 25 फरवरी को नई दिल्ली के बी आर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, मैदान गढ़ी में मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित कर रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

इस ड्राइव में ट्रैवल, टूरिज्म, एविएशन, एड-टेक, फिनटेक, आईटी, बीपीओ, बैंकिंग, इंश्योरेंस, हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनियां प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरी के ऑफर देंगी।

किन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है?

  • ट्रैवल/हॉस्पिटैलिटी: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट/यूजी/पीजी। ट्रेवल या टूरिज्म से संबंधित डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

  • एविएशन:

    • कस्टमर सर्विस एजेंट (CSA): ग्रेजुएट + सर्विस इंडस्ट्री में 1 साल अनुभव

    • कस्टमर सर्विस हॉस्ट (CSH): 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं

  • एड-टेक/यूपीएससी कोचिंग: एकेडमिक काउंसलर, एसोसिएट मैनेजर, सेल्स मैनेजर

  • फिनटेक/आईटी/बीपीओ/बैंकिंग/हॉस्पिटैलिटी: ग्रेजुएट/यूजी/पीजी/बीकॉम/बीबीए/एमकॉम/बीएससी/डिप्लोमा, फ्रेशर और अनुभवी दोनों आवेदन कर सकते हैं

  • हेल्थकेयर: CHBHC सर्टिफिकेट होम-बेस्ड हेल्थकेयर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

इस जॉब ड्राइव में भाग लेने के लिए क्या साथ लाएं?

  1. अपना CV

  2. ओरिजनल पहचान पत्र (Original ID)

  3. संबंधित प्रमाण पत्र (Certificates)

कैंडिडेट्स को सुबह 10 बजे तक स्थान पर पहुंचना होगा। यूनिवर्सिटी का कैम्पस प्लेसमेंट सेल (CPC) इस ड्राइव का आयोजन कर रहा है, ताकि इग्नू स्टूडेंट्स और एलुमनाई को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के अवसर मिल सकें।

इग्नू के छात्रों और एलुमनाई के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर पहुँचें और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं।

Leave a Reply