Tuesday, February 24

दिल्ली प्राइवेट स्कूल एडमिशन 2026: EWS कैटेगरी में दाखिले के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में EWS/DG कैटेगरी के लिए एडमिशन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। पेरेंट्स को आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ये दस्तावेज फॉर्म भरने और पात्रता तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

This slideshow requires JavaScript.

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

    • जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल या ANM रजिस्टर रिकॉर्ड, आंगनवाड़ी रिकॉर्ड या माता-पिता द्वारा आयु संबंधी घोषणा पत्र स्वीकार्य हैं।

  2. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

    • GNCT दिल्ली के राजस्व विभाग द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र आवश्यक है। केवल अंतिम तिथि से पहले जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।

  3. पता प्रमाण (Address Proof)

    • GNCT दिल्ली द्वारा जारी राशन कार्ड/फूड सिक्योरिटी कार्ड (बच्चे का नाम शामिल)

    • बच्चे या माता-पिता का डोमिसाइल सर्टिफिकेट

    • किसी एक अभिभावक का वोटर आईडी

    • बिजली/पानी/MTNL बिल या पासपोर्ट (बच्चे या माता-पिता के नाम पर)

  4. जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक)

  5. विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (CWSN) के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

  6. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

    • आवेदन के समय अपलोड करने के लिए फोटो 6 महीने से पुरानी न हो।

    • फाइल टाइप: JPEG/JPG, फाइल साइज: 20 KB – 50 KB।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड किए गए दस्तावेज ही अंतिम माने जाएंगे।

  • दस्तावेज़ सत्यापन के समय केवल वही दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे।

  • बाद में कोई नया या अतिरिक्त दस्तावेज स्वीकार नहीं होगा।

मदद और जानकारी

कोई सवाल होने पर पेरेंट्स हेल्पलाइन नंबर 8800355192 या 9818154069 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, सोमवार से शुक्रवार कॉल कर सकते हैं।

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में EWS कैटेगरी में दाखिले के लिए पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज़ समय रहते तैयार कर लें, ताकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए।

Leave a Reply