Friday, May 15

This slideshow requires JavaScript.

राजस्थान में बोलेरो-बाइक टक्कर, मध्य प्रदेश जा रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार शाम एक भयावह सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। सभी मृतक बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले जा रहे थे।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस के अनुसार दुर्घटना गंगधार थाना क्षेत्र में शाम लगभग 7:30 बजे हुई। डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक पर सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

जांच में मृतकों के पास मिले दस्तावेजों से तीन युवकों की पहचान की गई है:

  • राजपाल, पुत्र परबत सिंह, झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ, मंदसौर

  • जवाहरलाल, पुत्र रामचंद्र, झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ, मंदसौर

  • नरेश, पुत्र कालूलाल, उदयपुर गांव, मंदसौर

चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला।

डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया, “परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वास्तविक कारण जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगा।”

मृतकों के शवों को चौमहला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply