Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘एक परिवार-एक परिण्डा’ अभियान के साथ राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति ने पक्षी संरक्षण और संगठन विस्तार को लेकर लिया बड़ा संकल्प

जयपुर।
अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति ने पर्यावरण संरक्षण, बेजुबान पक्षियों के संवर्धन और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए “एक परिवार-एक परिण्डा” अभियान एवं राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 13 मई 2026 बुधवार से प्रारंभ होकर 21 जून 2026 रविवार तक संचालित किया जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 10 मई 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी के नेतृत्व में जयपुर स्थित छोटी चौपड़ के सीतारामजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।

बैठक में बढ़ती गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के संरक्षण और उनके लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “एक परिवार-एक परिण्डा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।


तीन चरणों में चलेगा सदस्यता अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा।

  • प्रथम चरण में जयपुर शहर में अभियान चलाया जाएगा।
  • द्वितीय चरण में पूरे राजस्थान प्रदेश में विस्तार किया जाएगा।
  • तृतीय चरण में इसे राष्ट्रव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।

समिति ने स्पष्ट किया कि 21 जून 2026 तक बनने वाले सदस्य ही आगामी द्विवार्षिक चुनाव में भागीदारी कर सकेंगे।


अभियान के लिए नियुक्त किए गए संयोजक

“एक परिवार-एक परिण्डा” एवं सदस्यता अभियान के सफल संचालन के लिए नीरज नाटाणी को कार्यक्रम संयोजक तथा अजय नाटाणी एवं कपिल नाटाणी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। अभियान के संचालन के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया।


28 जून को होगी राष्ट्रीय साधारण सभा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय साधारण सभा (आम सभा) का आयोजन 28 जून 2026 रविवार को जयपुर के स्टेशन रोड स्थित गंगामाता मंदिर में किया जाएगा।


बैठक में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी, उपाध्यक्ष सुधीर नाटाणी, भूतपूर्व अध्यक्ष ताराचंद नाटाणी, महामंत्री गोविन्द नाटाणी, संगठन मंत्री गोविन्द सहाय नाटाणी, संयुक्त मंत्री महेश नाटाणी, कपिल नाटाणी, प्रचार मंत्री नीरज नाटाणी, कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल नाटाणी एवं अजय नाटाणी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply