Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘धुरंधर’ 1222 करोड़ के साथ बनी 2025 की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म, YRF ने बताया भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने 33 दिनों के भीतर दुनियाभर में 1222 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस उपलब्धि पर यश राज फिल्म्स (YRF) ने फिल्म को भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर बताया।

This slideshow requires JavaScript.

YRF की तारीफ और आदित्य धर को सम्मान

यश राज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “‘धुरंधर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी भाषा की भारतीय फिल्म बन गई है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।”
कंपनी ने निर्देशक आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को बधाई दी और आदित्य की प्रशंसा करते हुए कहा, “जहाज के कप्तान की तरह आदित्य ने साफगोई और साहस के साथ कहानी पेश की, जिससे भारतीय सिनेमा के लिए नया मानक स्थापित हुआ। फिल्म के हर कलाकार और तकनीशियन को धन्यवाद।”

रणवीर सिंह हुए भावुक

यश राज फिल्म्स के पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मैं हमेशा आपको गर्व महसूस कराना चाहता था।” रणवीर ने YRF को अपनी प्यारी अल्मा मेटर बताया।

फिल्म की कमाई और कास्ट

भारत में फिल्म ने 781.75 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।

वर्ल्डवाइड टॉप कमाई करने वाली भारतीय फिल्में (Top 10)

  1. दंगल – 2070.30 करोड़
  2. बाहुबली 2 – 1788.06 करोड़
  3. पुष्पा 2 – 1742.10 करोड़
  4. RRR – 1230.00 करोड़
  5. धुरंधर – 1222.00 करोड़ (33 दिन)
  6. KGF 2 – 1215.00 करोड़
  7. जवान – 1160.00 करोड़
  8. कल्कि 2898 AD – 1042.25 करोड़
  9. एनिमल – 915.00 करोड़
  10. स्त्री 2 – 857.15 करोड़

‘धुरंधर’ की सफलता ने साबित कर दिया कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी भारतीय सिनेमा के दर्शकों के बीच कितनी प्रभावशाली है।

 

Leave a Reply