पाकिस्तान-चीन गठजोड़ से बढ़ी चिंता! भारत ने ताजिकिस्तान के अयनी एयरबेस से समेटा मोर्चा — क्या अब अगालेगा बनेगा नया सामरिक गढ़?
नई दिल्ली। भारत के सामरिक हितों को झटका देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजिकिस्तान में स्थित भारत का एकमात्र विदेशी एयरबेस ‘अयनी’ अब भारत के नियंत्रण में नहीं है। यह वही एयरबेस है, जो दो दशकों से मध्य एशिया में भारत की सामरिक मौजूदगी का प्रतीक था और जिससे पाकिस्तान से लेकर चीन तक की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी। सूत्रों के अनुसार, भारत ने 2022 से ही अयनी एयरबेस से अपने जवानों और सैन्य उपकरणों की वापसी शुरू कर दी थी, और अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
🔹 अयनी एयरबेस की रणनीतिक अहमियत
अयनी एयरबेस ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे से कुछ दूरी पर स्थित है। यह अफगानिस्तान के वखान कॉरिडोर से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर है — वही इलाका जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को चीन के शिंजियांग प्रांत से जोड़ता है।इस एयरबेस से भारत को दो बड़े फायदे मिलते थे —
पाकिस्तान पर हवाई नजर रखने की क्...










