अवैध ढाबों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं राजमार्ग हादसों की बड़ी वजह, सुप्रीम कोर्ट ने जताई गंभीर चिंता
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान और तेलंगाना में हाल ही में हुए सड़क हादसों का खुद संज्ञान लिया। कोर्ट ने हाइवे के किनारे अवैध ढाबों की मौजूदगी पर चिंता जताई और कहा कि इन ढाबों पर खड़ी गाड़ियों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।
सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस जे.के. महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई शामिल हैं, ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को आदेश दिया है कि वे सड़क किनारे अवैध ढाबों और सड़क मेंटेनेंस की स्थिति पर रिपोर्ट पेश करें। बेंच ने दो सप्ताह के भीतर सर्वे कराने का निर्देश दिया, ताकि यह पता चल सके कि किन क्षेत्रों में ऐसे ढाबे गैर-नोटिफाई स्थानों पर बनाए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हाल ही में फलोदी (राजस्थान) और तेलंगाना में हुई दुर्घटनाओं में क्रमशः 18 और 19 लोगों की जान गई। समाचार रिपोर्टों के ...










