50 घंटे बीत गए, फिर भी नहीं मिली जिम्मेदारी: दिल्ली लालकिला ब्लास्ट से दहला देश, किस पर है शक?
नई दिल्ली, प्रतिनिधि।देश की राजधानी दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में हुआ 10 नवंबर की शाम का कार ब्लास्ट अब भी रहस्य बना हुआ है। इस भयावह धमाके को हुए 50 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। इस घटना ने न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
🚨 जांच में जुटी शीर्ष एजेंसियां
धमाके की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में किस प्रकार का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था।एजेंसियों को आशंका है कि कुछ और आतंकी दिल्ली या आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं और किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।
💣 जैश-ए-मोहम्मद पर गहराया शक
...










