बांग्लादेश में भारत‑विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा, भारतीय मिशन पर हमला ढाका में उग्र प्रदर्शन, मीडिया हाउस और अवामी लीग दफ्तर फूंके गए
बांग्लादेश में भारत‑विरोधी बयानों और शेख हसीना सरकार के खिलाफ आंदोलनों के लिए चर्चित नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद देश में हिंसा भड़क उठी है। गुरुवार देर रात सिंगापुर में इलाज के दौरान हादी की मौत की पुष्टि होते ही ढाका समेत कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए। उग्र भीड़ ने मीडिया संस्थानों, सत्तारूढ़ अवामी लीग के दफ्तरों और भारतीय राजनयिक परिसरों को निशाना बनाया।
इंकलाब मंच के संयोजक हादी पर 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान गोलीबारी की गई थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सिंगापुर भेजा गया था। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की।
मीडिया पर हमला, अवामी लीग का कार्यालय जलाया
हादी की मौत की खबर फैलते ही हजारों प्रदर्शनकारी ढाका के शाहबाग इलाके में जमा हो गए। हालात तेजी से हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार प्रथम आलो के कार्...










