Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में किया बड़ा दावा: 10 महीने में 8 युद्ध रोके, टैरिफ को दिया क्रेडिट

वॉशिंगटन।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में खुद को शांति दूत बताते हुए दावा किया कि उन्होंने पिछले 10 महीनों में आठ युद्धों को रोका। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव को भी शामिल बताया गया। ट्रंप ने इस उपलब्धि के पीछे टैरिफ नीति को अहम कारण बताया और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर अमेरिका को गड़बड़ हालात में पहुंचाने का आरोप लगाया।

This slideshow requires JavaScript.

8 युद्ध रोकने का दावा
ट्रंप ने कहा, “मैंने अमेरिकी ताकत को बहाल किया है। 10 महीनों में आठ युद्धों को समाप्त किया है। ईरान के परमाणु खतरे को खत्म किया और गाजा में युद्ध को रोका, जिससे 3000 साल में पहली बार शांति स्थापित हुई।” ट्रंप ने बंधकों को सुरक्षित घर वापस लाने का भी दावा किया। हालांकि, भारत ने अमेरिका के इस दावे को बार-बार खारिज किया है और कहा कि भारत-पाक युद्धविराम में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी।

टैरिफ ने बढ़ाई अमेरिकी कमाई
ट्रंप ने कहा कि टैरिफ नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने जोर देकर कहा कि टैरिफ से अमेरिका ने अनुमान से ज्यादा पैसा कमाया। उन्होंने साल की शुरुआत में पास हुए बड़े टैक्स कटौती कानून का भी जिक्र किया और इसे आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

लोकप्रियता घटने के बीच संबोधन
ट्रंप ने यह संबोधन अपनी गिरती लोकप्रियता के बीच दिया। ताजा सर्वेक्षण में केवल 33% अमेरिकी ने माना कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को सही तरीके से संभाला। उन्होंने अपनी नाकामियों का ठीकरा पूर्ववर्ती जो बाइडन पर फोड़ा और कहा कि जब उन्होंने पद संभाला, उन्हें गड़बड़ी विरासत में मिली थी।

Leave a Reply