पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच बॉर्डर पर फिर शुरू हुई गोलीबारी, पाक सेना 20 पोस्ट छोड़कर पीछे हटी
इस्लामाबाद/काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर शुक्रवार देर रात फिर से भारी गोलीबारी हुई, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बिगड़ गई है। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस झड़प की पुष्टि की है।
अफगान तालिबान का दावा
अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हमले किए। तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की सीमा पर सुरक्षा खतरों के जवाब में की गई।
पाकिस्तान का जवाब
पाकिस्तानी सरकार ने अफगान सेना पर चमन सीमा पर बिना उकसावे के हमला करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह अलर्ट है और अपनी क्षेत्रीय अखंडता और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना को हालात के दबाव में 20 से ज्यादा चौकियां...










