Sunday, June 21

World

ईरान मिसाइल प्रोग्राम पर नहीं झुकेगा, अमेरिका को नया चैलेंज
World

ईरान मिसाइल प्रोग्राम पर नहीं झुकेगा, अमेरिका को नया चैलेंज

तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है। यह बयान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी ने इस्लामिक क्रांति की 47वीं सालगिरह के मौके पर दिया। शमखानी ने कहा कि देश की मिसाइल क्षमताओं पर कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अमेरिका के साथ तनाव जारी पिछले सप्ताह ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत हुई थी, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। ईरान का कहना है कि बातचीत सिर्फ परमाणु मुद्दे तक सीमित रहेगी, जबकि अमेरिका चाहता है कि बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम और क्षेत्रीय गठबंधन भी वार्ता में शामिल हों। इस पर दोनों पक्षों में गतिरोध देखा जा रहा है। ट्रंप की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान उनकी शर्तें नहीं मानेगा, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकत...
बांग्लादेश चुनाव से पहले एक और हिंदू अल्पसंख्यक की निर्मम हत्या, हाथ-पैर बंधे और शरीर पर गहरे जख्म
World

बांग्लादेश चुनाव से पहले एक और हिंदू अल्पसंख्यक की निर्मम हत्या, हाथ-पैर बंधे और शरीर पर गहरे जख्म

ढाका: बांग्लादेश में आज संसदीय चुनाव हो रहा है और सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगा। वोटिंग जारी रहने के बीच, मौलवीबाजार जिले में एक और हिंदू अल्पसंख्यक की हत्या की shocking खबर सामने आई है। पीड़ित रतन साहूकार (28) चंपा इलाके के चाय बागानों में काम करते थे। बुधवार सुबह उनका मृतक शरीर बरामद किया गया। शुरुआती जांच में उनके हाथ-पैर बंधे और शरीर पर गहरे जख्म पाए गए। मौके पर खून बह रहा था। उनके सहकर्मियों ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि यह हत्या है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या चुनाव से जुड़ी थी या किसी और वजह से हुई। फिलहाल मौत के कारण या हालात पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछली हिंसा और चुनावी तनाव बांग्लादेश में अगस्त 2024 के बाद हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। कुछ दिन पहले मैमनसिंह जिले में ...
बांग्लादेश चुनाव: जमात-ए-इस्लामी के लिए “करो या मरो” की स्थिति, ग्राउंड रिपोर्ट
World

बांग्लादेश चुनाव: जमात-ए-इस्लामी के लिए “करो या मरो” की स्थिति, ग्राउंड रिपोर्ट

ढाका: बांग्लादेश में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। देश की 350 सीटों में से 50 महिलाओं के लिए रिजर्व हैं, जबकि बाकी 300 सीटों में से 299 पर वोटिंग जारी है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के बीच है। शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली है, इसलिए जमात-ए-इस्लामी के लिए यह “करो या मरो” की स्थिति है। जमात-ए-इस्लामी की जमीन पर ताकत ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी ने अपने समर्थकों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया है। गृह सचिव नसीमुल गनी, चीफ इलेक्शन कमिश्नर AMM नासिर उद्दीन और एंटी-करप्शन कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल मोमेन सभी जमात के कट्टर समर्थक हैं। इन अधिकारियों को मोहम्मद यूनुस ने नियुक्त किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कोशिश देश में इस्लामिक विचारधारा को बढ़ावा देने की रही है। जमात ने अपने कार्यकर्ताओं को...
शिकागो में महिला पर बॉर्डर पेट्रोल एजेंट की गोलीबारी: बॉडीकैम वीडियो में सामने आई घटना की हकीकत
World

शिकागो में महिला पर बॉर्डर पेट्रोल एजेंट की गोलीबारी: बॉडीकैम वीडियो में सामने आई घटना की हकीकत

वॉशिंगटन/शिकागो: अमेरिका में शिकागो की 31 वर्षीय महिला मैरीमार मार्टिनेज पर पिछले साल बॉर्डर पेट्रोल एजेंट द्वारा गोली चलाए जाने का मामला नया मोड़ ले गया है। हाल ही में जारी बॉडीकैम फुटेज और अन्य सबूतों से स्पष्ट हुआ कि एजेंटों द्वारा गोलीबारी करने से पहले ही महिला की कार को टक्कर मारी गई थी। घटना 4 अक्टूबर 2025 की है, जब मार्टिनेज, जो कि एक स्कूल टीचर हैं, ने एजेंटों का पीछा किया। DHS ने तुरंत दावा किया कि मार्टिनेज ने एजेंटों की गाड़ी को टक्कर मारी और एजेंट ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई। लेकिन जारी बॉडीकैम वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर गाड़ी चला रही थी, अचानक बाईं ओर स्टीयरिंग घुमाई और इसके तुरंत बाद एजेंट ने गोलीबारी शुरू कर दी। बॉडीकैम में क्या दिखा? वीडियो में एजेंटों की बातचीत सुनाई देती है: “अब अग्रेसिव होने और यहां से निकल जाने का समय है। वे हमें घेरने की कोशिश कर रहे है...
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की विदाई का समय: 18 महीने की विरासत और भविष्य की राह
World

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की विदाई का समय: 18 महीने की विरासत और भविष्य की राह

ढाका: बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम शासन ने 18 महीने तक देश की कमान संभाली। आज, बांग्लादेश के 300 में से 299 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है, और इस चुनाव के बाद यूनुस का दौर समाप्त होने जा रहा है। यूनुस ने चुनाव से पहले कहा कि उनका मुख्य मकसद नई सरकार को सत्ता का निर्बाध ट्रांसफर करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीफ एडवाइज़र के रूप में उनकी भूमिका केवल अंतरिम “ट्रांज़िशन गार्डियन” की है और उन्होंने स्थायी राजनीतिक पद की कोई आकांक्षा नहीं रखी। चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद वे नई सरकार को सभी शक्तियां सौंप देंगे। जुलाई नेशनल चार्टर-2025 लागू करने की तैयारी यूनुस का अगला कदम जुलाई नेशनल चार्टर-2025 को लागू करना है। इस चार्टर के तहत कुछ बड़े कानूनी और संवैधानिक सुधारों की योजना है, जैसे: भारत जैसे देशों की तर्ज ...
बांग्लादेश चुनाव से पहले जमात का रुख बदला, भारत से रिश्ते सुधारने और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का भरोसा
World

बांग्लादेश चुनाव से पहले जमात का रुख बदला, भारत से रिश्ते सुधारने और अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का भरोसा

ढाका: बांग्लादेश में आम चुनाव से सिर्फ कुछ घंटे पहले जमात-ए-इस्लामी ने अपने भारत और अल्पसंख्यकों के प्रति रुख में बदलाव का संकेत दिया है। पार्टी प्रमुख डॉ. शफीकुर रहमान ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह भारत के साथ मजबूत, सम्मानजनक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध स्थापित करने के लिए काम करेगी। ढाका में संवाददाताओं से बातचीत में शफीकुर रहमान ने राष्ट्रीय एकता, समान नागरिकता और पड़ोसी देशों के साथ रचनात्मक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हम संघर्ष नहीं चाहते, हमारा उद्देश्य विकास और शांति के लिए साझेदारी बनाना है। इसके लिए आपसी सम्मान और विश्वास जरूरी हैं। भारत हमारा निकटतम पड़ोसी है और हमारी प्राथमिकता रहेगा।” अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का भरोसा जमात प्रमुख ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर आशंकाओं को दूर किया। उन्होंने स्पष्ट किया, “उनका धर्म कोई भी ...
बांग्लादेश चुनाव से पहले पाकिस्तान ने उतारी पत्रकारों की फौज, ढाका में हुई शानदार खातिरदारी
World

बांग्लादेश चुनाव से पहले पाकिस्तान ने उतारी पत्रकारों की फौज, ढाका में हुई शानदार खातिरदारी

ढाका, 11 फरवरी: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले पाकिस्तान ने पत्रकारों और सिविल सोसाइटी एक्टिविस्टों की बड़ी फौज भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 30 से अधिक पाकिस्तानी पत्रकार बांग्लादेश चुनाव को कवर करने पहुंचे हैं, जिनका ढाका में विशेष स्वागत और भरपूर आवभगत की गई। ढाका स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने आने वाले पत्रकारों और डेलीगेशन के लिए डिनर रिसेप्शन का आयोजन किया। इससे इस दौरे की डिप्लोमैटिक मौजूदगी और पाकिस्तान के नैरेटिव बिल्डिंग प्रयासों का पता चलता है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के बड़े टेलीविजन नेटवर्क जैसे जियो न्यूज, ARY न्यूज, समा न्यूज, PTV न्यूज और पाकिस्तान टीवी के वरिष्ठ पत्रकार इस समूह में शामिल हैं। इसके साथ ही जाने-माने सिविल सोसाइटी एक्टिविस्ट भी बांग्लादेश पहुंचे हैं। पाकिस्तान की इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने घरेलू मीडिया आउटलेट्...
“भारत न्योता देने के बाद भी नहीं आया”, सिंधु जल संधि पर दिल्ली ने हेग कोर्ट को दिखाया ठेंगा, पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन
World

“भारत न्योता देने के बाद भी नहीं आया”, सिंधु जल संधि पर दिल्ली ने हेग कोर्ट को दिखाया ठेंगा, पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन

हेग / इस्लामाबाद / नई दिल्ली: सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को लेकर हेग के स्थायी मध्यस्थता अदालत ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधा है। अदालत ने प्रेस रिलीज में बताया कि पाकिस्तान की ओर से शुरू की गई ‘दूसरे चरण’ की सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन भारत ने बार-बार भेजे गए न्योते का कोई जवाब नहीं दिया और सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत की किशनगंगा और रैटल जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन संधि का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी ‘कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन’ को मान्यता नहीं देता और इसे अवैध मानता है। भारत का कहना है कि सिर्फ तटस्थ विशेषज्ञ की प्रक्रिया ही कानूनी रूप से मान्य है। भारत का रणनीतिक कदम: चिनाब नदी पर युद्धस्तर पर काम भारत ने चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की गति युद्धस्तर पर बढ़ा दी है। इस परियोजना की लागत लगभ...
भारत बनाम चीन SWAT चैलेंज: वायरल वीडियो में दिखाया गया दावा फर्जी
World

भारत बनाम चीन SWAT चैलेंज: वायरल वीडियो में दिखाया गया दावा फर्जी

दुबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि UAE SWAT चैलेंज में चीन की महिला SWAT टीम ने भारतीय पुरुष NSG टीम को पीछे छोड़ दिया। हालांकि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। वीडियो को पाकिस्तान और चीन के कुछ सोशल मीडिया हैंडलर्स द्वारा एडिट कर फैलाया गया है। वीडियो में अलग-अलग इवेंट के फुटेज को मिक्स करके ऐसा दिखाया गया कि चीन की टीम ने भारत को हराया। लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक भारत की पुरुष टीम और चीन की महिला टीम के बीच कोई सीधा मुकाबला हुआ ही नहीं। वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया वीडियो में दिखाया गया कि चीनी टीम शुरुआत में तेज़ी दिखाती है और फायरिंग ड्रिल में आगे रहती है। वहीं, भारतीय टीम को कुछ स्टेज पर देरी होती दिखती है। इसके आधार पर दावा किया गया कि चीन विजेता बन गई। इसी तरह का एक और वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें चीन की महिला टीम को अमे...
भारत और रूस रिश्ते मजबूत करने के नए रास्ते ढूंढ रहे: रूसी राजदूत
World

भारत और रूस रिश्ते मजबूत करने के नए रास्ते ढूंढ रहे: रूसी राजदूत

मॉस्को: अमेरिका की कोशिशों के बावजूद भारत और रूस आपसी रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देश रिश्तों को मजबूत करने के नए रास्ते तलाश रहे हैं और रूस भारतीय आयात बढ़ाने पर काम कर रहा है। अलीपोव ने बताया कि इस कदम से खेती के बाजार में ज्यादा पहुंच बनेगी और फर्टिलाइजर निर्माण में जॉइंट वेंचर बनाने के मौके खुलेंगे। उन्होंने कहा, "हम भारतीय साझेदारों के साथ हर बार सहयोग जारी रखने के अवसर पाते हैं, भले ही पश्चिमी देशों की तरफ से प्रतिबंध और दबाव रहे।" रूसी तेल और अमेरिकी दबाव राजदूत का बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत को रूस से तेल न खरीदने का दबाव बनाया है। अमेरिका-भारत ट्रेड डील के फ्रेमवर्क के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25% टैरिफ हटाया, लेकिन चेताया कि रूस से तेल खरीदने पर टैरिफ फिर...