Wednesday, February 11

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी: मिडिल ईस्ट में भेजा जाएगा एक और युद्धपोतों का बेड़ा

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं देता है तो अमेरिका मिडिल ईस्ट में एक और ‘आर्मडा’ भेजेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप की आज इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि नेतन्याहू ट्रंप को ईरान पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करेंगे।

This slideshow requires JavaScript.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पहले ही अरब सागर में मौजूद है, जिसमें 90 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए जा सकते हैं। ट्रंप ने एक्सियोस को बताया, “हमारा एक आर्मडा वहां है और एक और भेजा जा सकता है। या तो हम डील करेंगे या पिछली बार की तरह सख्त कदम उठाना होगा।”

इजरायल ने ट्रंप प्रशासन पर दबाव बनाया है कि ईरान के न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को रोका जाए और मिडिल ईस्ट में उसके प्रॉक्सी संगठनों की पहुँच खत्म की जाए। वहीं ईरान केवल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर वार्ता के लिए तैयार है और नई अमेरिकी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है।

ट्रंप ने कहा, “ईरान पिछली बातचीत के मुकाबले इस बार अधिक गंभीर है। नेतन्याहू भी डील चाहते हैं, लेकिन हम देखते हैं कि यह बातचीत बहुत अलग होगी।”

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अरब सागर में युद्धपोतों की तैनाती क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।

Leave a Reply