Wednesday, February 11

ट्रंप के वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने कबूला: एपस्टीन के आइलैंड पर किया दौरा

वॉशिंगटन: अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कांग्रेस के सामने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया है। लुटनिक ने बताया कि उन्होंने साल 2012 में एपस्टीन के बदनाम प्राइवेट कैरिबियन आइलैंड का दौरा किया और वहां लंच किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, चार बच्चे और नैनी भी थीं।

This slideshow requires JavaScript.

लुटनिक ने कहा कि वह एपस्टीन से करीब 14 वर्षों में सिर्फ तीन बार मिले, और दोनों के बीच लगभग दस ईमेल का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें याद नहीं है कि आइलैंड पर जाने का कारण क्या था।

विशेष बात यह है कि लुटनिक का दौरा उस समय हुआ जब एपस्टीन पहले से ही नाबालिग के यौन शोषण के अपराध में दोषी ठहराया जा चुका था। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एपस्टीन से जुड़े 30 लाख पन्नों के दस्तावेज़, तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए हैं, जिससे लुटनिक के आइलैंड दौरे की पुष्टि हुई।

भारत पर विवादास्पद बयानबाजी: लुटनिक ट्रंप प्रशासन के उन मंत्रियों में हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। उन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका से माफी मांगेगा और व्यापार वार्ता के लिए पीछे हटेगा।

यह खुलासा ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी कांग्रेस एपस्टीन से जुड़े पिछले घटनाक्रमों की जांच कर रही है।

Leave a Reply