पासपोर्ट पर पता बदलवाना अब आसान, घर बैठे ऑनलाइन करें अप्लाई पुराना पता होने से हो सकती है परेशानी, नया पासपोर्ट बनेगा अपडेटेड एड्रेस के साथ
नई दिल्ली।
क्या आपके पासपोर्ट पर पुराना पता दर्ज है? यह सिर्फ यात्रा के दौरान ही नहीं, बल्कि पहचान पत्र के रूप में भी अहम है। गलत या पुराना पता इमिग्रेशन, वीजा अप्लाई और अन्य प्रशासनिक कामों में समस्या पैदा कर सकता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि पासपोर्ट पर एड्रेस अपडेट कराना अब घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है।
पता बदलने पर नया पासपोर्ट जारी होगा
पासपोर्ट में एड्रेस बदलना पर्सनल डिटेल्स में बदलाव माना जाता है। इसलिए मौजूदा पासपोर्ट में बदलाव करने के बजाय नया पासपोर्ट जारी किया जाता है। यह सुरक्षा और सही वेरिफिकेशन सुनिश्चित करता है, ताकि भविष्य में किसी तरह की कानूनी या प्रशासनिक परेशानी न हो।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
Passport Seva वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट में लॉग-इन करें।
Passport Re-issue विकल्प चुनें और कारण में Change of Personal Particulars दर्ज करें।
अपना नया पता सही-स...










