आपके गीजर में कीड़े या बैक्टीरिया? 1 गलती भारी पड़ सकती है, बरसों तक गर्म पानी के लिए ध्यान रखें ये 3 बातें
नई दिल्ली।सर्दियों में घर में गर्म पानी की सुविधा देने वाला गीजर अगर सही तरीके से मेंटेन न किया जाए, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरे का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गीजर के पानी में कीड़े या बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं, गीजर को सही तरीके से इस्तेमाल और मेंटेन करने के 3 महत्वपूर्ण टिप्स।
1. लंबे समय तक पानी स्टोर न करें
Crompton के विशेषज्ञों के अनुसार, स्टोरेज गीजर्स में लंबे समय तक पानी छोड़ना खतरनाक हो सकता है। यदि आप घर से कई दिनों के लिए बाहर हैं, तो गीजर का टैंक पूरी तरह खाली कर दें। स्टोर पानी में बैक्टीरिया या कीड़े पनप सकते हैं, जो बदबू और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
2. समय पर हीटिंग एलिमेंट बदलें
गीजर का पानी समय पर गर्म न होने पर एलिमेंट को बदलना जरूरी है। कई इलाकों में पानी में चूना (लाइमस्...










