तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: DMK, AIADMK और एक्टर विजय के त्रिकोणीय मुकाबले में किसकी बाजी?
चेन्नै: मार्च-अप्रैल में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। तमिलनाडु का चुनाव इस बार पिछले चुनावों से अलग होने वाला है। पहले केवल DMK और AIADMK के बीच मुकाबला होता था, लेकिन 2026 में अभिनेता विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इस कदम ने चुनावी समीकरण को त्रिकोणीय बना दिया है।
विजय के करिश्माई प्रभाव से बदलेंगे समीकरण
234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार तीसरी ताकत TVK पुराने समीकरण बदल सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि विजय 15 प्रतिशत वोट हासिल कर सकते हैं, जो DMK या AIADMK के लिए अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करना मुश्किल बना देगा।
पिछले चुनाव का पैटर्न
पिछले विधानसभा चुनाव में DMK को 37.70 प्रतिशत और AIADMK को 33.29 प्रतिशत वोट मिले थे। विजय की स्टारडम और फैन-फॉलोइ...









