Wednesday, June 17

Uttarakhand

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में घना कोहरा
State, Uttarakhand

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में घना कोहरा

उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों जैसे हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पहाड़ों में मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। आगामी 21 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। शुष्क मौसम से खतरा प्रदेश में शुष्क मौसम ने कई कठिनाइयाँ खड़ी कर दी हैं। फसलों पर असर और आग लगने की घटनाएँ बढ़ रही हैं। केदारनाथ वन्य जीव अभ्यारण्य के जंगलों में आग लगने के कारण लाखों की वन संपदा और वन्यजीवों को खतरा पैदा हो गया। बड़ासू के पास रेल बीट की पहाड़ी में लगी आग पर वन क...
मसूरी में भीषण सड़क हादसा: केंपटी फॉल क्षेत्र में खाई में गिरी कार, यूपी निवासी की मौत
State, Uttarakhand

मसूरी में भीषण सड़क हादसा: केंपटी फॉल क्षेत्र में खाई में गिरी कार, यूपी निवासी की मौत

  पर्यटन नगरी मसूरी के पास केंपटी फॉल क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार युवक विजय कुमार (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकालकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक उत्तर प्रदेश के शामली जिले, कंधाला ग्रामीण, कैराना के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आए थे। शनिवार रात उसके दोस्त होटल में रुके थे, जबकि विजय अपनी कार में ही था। रविवार सुबह जब दोस्तों ने उसे न देखा और फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान कांडीखाल क्षेत्र के एक...
उत्तराखंड: कृषि मंत्री गणेश जोशी पर करोड़ों के घोटाले का गंभीर आरोप, कांग्रेस ने CBI जांच की मांग की
State, Uttarakhand

उत्तराखंड: कृषि मंत्री गणेश जोशी पर करोड़ों के घोटाले का गंभीर आरोप, कांग्रेस ने CBI जांच की मांग की

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. सोनिया आनंद रावत ने राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को मंत्री के संरक्षण में भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है और किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये की खुली लूट की जा रही है। डॉ. रावत ने एग्रो मित्र कृषि मेला और मसूरी-यमुना पंपिंग पेयजल योजना को इस घोटाले के उदाहरण के रूप में पेश किया। उन्होंने बताया कि मेले के लिए टेंडर प्रक्रिया दरकिनार कर एक निजी कंपनी को पहले से ही ठेका दे दिया गया था। उद्घाटन से पहले ही कंपनी का पूरा सेटअप तैयार होना इस बात का प्रमाण है कि टेंडर प्रक्रिया केवल औपचारिकता थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब किसान आज खाद, बीज और दवाओं के लिए भटक रहा है, तब किसानों के नाम पर जारी करोड़ों रुपये किसके संरक्षण में खर्च किए जा रहे...
देहरादून: खाई में कार गिरने से 27 साल के मेजर शुभम सैनी की मौत, मेरठ के गांव में फैला मातम
State, Uttarakhand

देहरादून: खाई में कार गिरने से 27 साल के मेजर शुभम सैनी की मौत, मेरठ के गांव में फैला मातम

उत्तराखंड के चकराता में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की कार 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा छावनी क्षेत्र में बंगला नंबर 10 के पास हुआ। घटना के समय मेजर शुभम अपनी कार से जा रहे थे और बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में मेजर के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत सैनिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शुभम सैनी का परिचय 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रोहटा ब्लॉक स्थित घसौली गांव के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2019 में सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था और बाद में प्रमोशन के बाद मेजर बने थे। वे चकराता स्थित सेना मुख्यालय में तैनात थे। पुलिस और सेना अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद सैन्यकर्मियों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला, पंचनामा और पोस्टमार्टम क...
देहरादून के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! MBBS छात्र ने सीनियर्स पर लगाया पिटाई का आरोप
State, Uttarakhand

देहरादून के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! MBBS छात्र ने सीनियर्स पर लगाया पिटाई का आरोप

  राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की गंभीर घटना सामने आई है। एमबीबीएस 2025 बैच के एक छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट और गलत व्यवहार किया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान और डरा हुआ है। छात्र ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि यह घटना उसे गंभीर मानसिक पीड़ा में डाल चुकी है। 13 जनवरी को शिकायत मिलने के बाद हॉस्टल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच की प्रक्रिया शुरू की। कॉलेज प्रशासन ने छात्र की शिकायत को ब्वॉयज हॉस्टल और प्राचार्य कार्यालय को भेजते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन भी शामिल हो सकता है। इस मामले ने हॉस्टल में छात्रों की सुरक...
मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार को लेकर विवाद, बजरंग दल ने किया हंगामा, प्रशासन ने संभाली स्थिति
State, Uttarakhand

मसूरी में बाबा बुल्ले शाह की मजार को लेकर विवाद, बजरंग दल ने किया हंगामा, प्रशासन ने संभाली स्थिति

    मसूरी (विशाल चौबे): पहाड़ों की रानी मसूरी में टिहरी बाइपास रोड स्थित वायनबर्ग एलेन स्कूल की भूमि पर बनी बाबा बुल्ले शाह की मजार और आसपास की अन्य मजारों को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मजार परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया।   प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मसूरी प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बजरंग दल का आरोप है कि पहले केवल एक मजार थी, लेकिन अब यहां दर्जनों मजारें बन गई हैं, जो उनकी माने तो “सोची-समझी साजिश” का हिस्सा हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन स्वयं मजारों को हटाने की कार्रवाई करेगा।   मौके पर पहुंचे नगर पालिका अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मजार निजी ...
उत्तराखंड: औली के कारोबारियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी, Ice Skating और रोपवे सहित कई मुद्दों पर प्रदर्शन
State, Uttarakhand

उत्तराखंड: औली के कारोबारियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी, Ice Skating और रोपवे सहित कई मुद्दों पर प्रदर्शन

हरिद्वार/जोशीमठ: उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र औली में स्थानीय व्यापारियों, खेल प्रेमियों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सरकार की उपेक्षा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने सूखे पड़े स्की स्लोप पर उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कृत्रिम बर्फ व्यवस्था पर नाराजगी स्थानीय लोगों ने कहा कि करोड़ों की लागत से लगाई गई आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग मशीन इस साल काम नहीं कर रही है। प्राकृतिक बर्फबारी कम होने के कारण स्लोप सूखा पड़ा है और बर्फीले खेलों का आयोजन प्रभावित हो रहा है। आइस स्केटिंग रिंग और उपकरण चोरी का खतरा बीते तीन वर्षों में लाखों रुपए खर्च करके बनाई गई आइस स्केटिंग रिंग का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वहां लगे उपकरणों पर धीरे-धीरे चोरी का खतरा बढ़ गया है। जोशीमठ-औली रोपवे बंद, पर्यटन प्रभावित जोशीमठ से ...
उत्तराखंड: चकमा मर्डर केस का मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी नेपाल से लाने की तैयारी, 1 लाख रुपये का इनाम घोषित
State, Uttarakhand

उत्तराखंड: चकमा मर्डर केस का मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी नेपाल से लाने की तैयारी, 1 लाख रुपये का इनाम घोषित

देहरादून: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी को नेपाल से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसके लिए विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में हुए इस हत्या मामले के बाद अवस्थी फरार हो गया था। वह नेपाल के कंचनपुर जिले में छिपा होने की आशंका है। इसी को देखते हुए उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज की गई है। हत्या का संक्षिप्त विवरण चकमा (24) देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र थे। 9 दिसंबर को सेलाकुई क्षेत्र में छह युवकों ने कथित तौर पर उन पर चाकू और कठोर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 17 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी 26 दिसंबर को मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों—सूरज ख्वास (22)...
उत्तराखंड कैबिनेट: धामी सरकार ने 19 बड़े फैसले लिए, उपनल कर्मचारियों को समान वेतन सहित कई ऐतिहासिक निर्णय
State, Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट: धामी सरकार ने 19 बड़े फैसले लिए, उपनल कर्मचारियों को समान वेतन सहित कई ऐतिहासिक निर्णय

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें यूसीसी में संशोधन, उपनल कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन देने का फैसला, होमस्टे योजना में बदलाव और कई अन्य प्रशासनिक एवं आर्थिक फैसले शामिल हैं। यूसीसी में बड़े बदलाव कैबिनेट ने यूसीसी में संशोधन को मंजूरी दी। अब अध्यादेश लाया जाएगा, जिसमें जनवरी 2025 से पहले विवाह करने वालों को 6 महीने की बजाय 1 साल में विवाह पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रार जनरल अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी होंगे। समय से काम न करने पर फाइन की जगह पेनल्टी लागू की जाएगी। उपनल कर्मचारियों को लाभ उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के लगभग 8 हजार कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलेगा। पूर्व में यह सुविधा 12 वर्ष पूरा करने वालों को दी जाती थी, अब 10 वर्ष पूरा कर...
उत्तराखंड छोटे राज्यों में निर्यात तैयारी सूचकांक में पहला, सीएम धामी ने कहा – ऐतिहासिक उपलब्धि
State, Uttarakhand

उत्तराखंड छोटे राज्यों में निर्यात तैयारी सूचकांक में पहला, सीएम धामी ने कहा – ऐतिहासिक उपलब्धि

  देहरादून: नीति आयोग की ओर से जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में उत्तराखंड ने छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे देश में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यातोन्मुख नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। सीएम धामी ने कहा, “यह हमारी सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात को बढ़ावा देने की सतत कोशिशों का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के...