Wednesday, June 17

Uttarakhand

मसूरी में सड़क फिसलन से हादसा, स्कूटी खाई में गिरी, दो घायल
State, Uttarakhand

मसूरी में सड़क फिसलन से हादसा, स्कूटी खाई में गिरी, दो घायल

  मसूरी (उत्तराखंड), 7 जनवरी: उत्तराखंड के मसूरी में सड़क पर जमी फिसलन भरी बर्फ और पाले के कारण एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा जॉर्ज एवरेस्ट–हाथी पांव रोड पर हुआ। हादसे में स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हुए।   स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर जम चुकी बर्फनुमा पाला स्कूटी के फिसलने का मुख्य कारण बना। सड़क किनारे पैराफिट न होने के कारण स्कूटी सीधे खाई में गिर गई। समय रहते स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।   घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जॉर्ज एवरेस्ट–हाथी पांव रोड पर कई जगह पैराफिट नहीं लगाए गए हैं, जिससे ठंड के मौसम में दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और हादसों का खतरा बना रहता है।   मस...
अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT ने साफ किया VIP शामिल नहीं, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज
State, Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT ने साफ किया VIP शामिल नहीं, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज

    देहरादून: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी VIP का मामले में शामिल होना साबित नहीं हुआ है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयान और वायरल ऑडियो-वीडियो के कारण हंगामा मचा हुआ है।   SIT की जांच रिपोर्ट: एसपी देहात हरिद्वार शेखर सुयाल ने बताया कि हत्याकांड के दौरान कथित VIP की पहचान तो हुई थी, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि रिसॉर्ट में किसी VIP को आना था और अंकिता पर एक्स्ट्रा सर्विस देने का दबाव बनाया गया था, लेकिन उसने इनकार किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।   एसआईटी ने जांच के दौरान अंकिता और उसके दोस्त के बीच हुई चैट का भी अध्ययन किया। नोएडा निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ जांच में कोई सबूत नहीं मिला। वहीं, दोषियों ने यह कबूल किया कि उन्होंने अंकिता पर द...
चमोली में बैंक मैनेजर ने फर्जी खाते खोलकर हड़पे 3.19 करोड़, मृतकों के नाम पर भी लिया लोन
State, Uttarakhand

चमोली में बैंक मैनेजर ने फर्जी खाते खोलकर हड़पे 3.19 करोड़, मृतकों के नाम पर भी लिया लोन

    चमोली/देहरादून: उत्तराखंड के गोपेश्वर में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की एक शाखा के पूर्व प्रबंधक ने फर्जी खातों के माध्यम से 3 करोड़ 19 लाख रुपए का गबन किया। आरोपी ने न केवल ग्राहकों के आधार और फोन नंबर का दुरुपयोग किया, बल्कि मृतकों के नाम से भी लोन लिया। बैंक प्रबंधन द्वारा अब तक 40 ऐसे फर्जी खाते बंद कर दिए गए हैं।   घटना का खुलासा: चमोली पुलिस के अनुसार, तिलफारा गांव की एक महिला जब स्वयं सहायता समूह से जुड़े अपने बैंक खाते के लिए शाखा आई, तो पता चला कि उसका पहले से ही खाता खुल चुका है और उस पर 32 लाख रुपए का लोन चल रहा है। महिला ने ऐसा कोई लोन लेने से इनकार किया। जांच में सामने आया कि 2022 से 2025 तक तैनात तत्कालीन प्रबंधक अनुराग पुंडीर ने यह लोन अपने और पिता के देहरादून स्थित खातों में हस्तांतरित किया।   फर्जीवाड़े का तरीका: जांच में पता चला कि पूर्व प्रबंध...
केदारनाथ में लगातार बर्फबारी, पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना
State, Uttarakhand

केदारनाथ में लगातार बर्फबारी, पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना

    देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को केदारनाथ धाम में तेज बर्फबारी हुई और यह चौथे दिन भी जारी रही। बर्फबारी के चलते केदार घाटी का तापमान शून्य से नीचे चला गया और निचले क्षेत्रों में भी शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया।   मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक रहने की संभावना है। वहीं, राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घना कोहरा और पाला गिरने के कारण शीत दिवस जैसे हालात बन सकते हैं।   मैदानी जिलों में मौसम: देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा और पाले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को देहरादून में दिन के समय कोहरे से थोड़ी राहत ...
हरीश रावत ने उत्तराखंड चुनाव 2027 नहीं लड़ने का किया ऐलान, अंकिता भंडारी केस को बताया बड़ा मुद्दा
State, Uttarakhand

हरीश रावत ने उत्तराखंड चुनाव 2027 नहीं लड़ने का किया ऐलान, अंकिता भंडारी केस को बताया बड़ा मुद्दा

    देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने स्पष्ट कर दिया है कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में स्वयं चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस बार वे कांग्रेस के चुनावी अभियान को संभालेंगे और पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।   हरीश रावत ने कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव को “करो या मरो” वाला बताया और कहा कि पार्टी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर फोकस बनाए रखना होगा। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को भी बड़ा चुनावी मुद्दा बताया।   अंकिता भंडारी हत्याकांड पर टिप्पणी: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता ने अपनी हत्या से एक दिन पहले अपने दोस्त को बताया था कि जहां वह काम कर रही थी, वहां एक VIP आने वाले थे और उस पर विशेष सेवा देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान को जांच का हिस्सा...
हिमालय बचाने में जुटी स्पेन की जेमा, अब तक 300 किलो कचरा ढो कर लाई नीचे
State, Uttarakhand

हिमालय बचाने में जुटी स्पेन की जेमा, अब तक 300 किलो कचरा ढो कर लाई नीचे

    देहरादून: हिमालय सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी महत्त्वपूर्ण धरोहर है। लेकिन सैलानियों और पर्यटकों द्वारा पहाड़ों में छोड़ा गया प्लास्टिक कचरा इसे लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए स्पेन की नागरिक जेमा कोलेल अब उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं।   जेमा वर्ष 2023 में योगाभ्यास और पहाड़ों की शांति का अनुभव करने के लिए उत्तराखंड आई थीं। चमोली जिले के लोहाजंग निवासी मनोज राणा के सहयोग से उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फैले प्लास्टिक कचरे को देखा और हिमालय की सफाई अभियान शुरू कर दी। अब तक जेमा ने 300 किलो से अधिक प्लास्टिक कचरा अपनी पीठ पर ढो कर नीचे लाया है।   स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अभियान जेमा केवल कचरा ढोने तक सीमित नहीं हैं। वह लोहाजंग के स्थानीय लोगों को भी जागरूक कर रही हैं कि हिमालय को साफ...
‘बिहार से 20–25 हजार में लड़कियां’ : गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान पर राजनीतिक बवाल, मांगी माफी
State, Uttarakhand

‘बिहार से 20–25 हजार में लड़कियां’ : गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान पर राजनीतिक बवाल, मांगी माफी

    उत्तराखंड की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का कथित विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में गरमा गया। साहू ने वीडियो में कहा था कि बिहार में शादी के लिए 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। बयान सामने आते ही विपक्षी दलों ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।   कौन हैं गिरधारी लाल साहू?   गिरधारी लाल साहू भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उनकी पत्नी रेखा आर्य सोमेश्वर विधानसभा सीट से विधायक हैं और पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री हैं। गिरधारी साहू सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद चर्चा का केंद्र बन गए।   वायरल वीडियो और माफी   वीडियो में साहू युवाओं से कहते दिख रहे हैं कि “यदि शादी नहीं हो रही है तो मेरे साथ मि...
‘हम खुद नॉर्थ-ईस्ट से हैं, नस्लीय टिप्पणी का सवाल ही नहीं’ — एंजेल चकमा कांड के मुख्य आरोपी की मां का दावा
State, Uttarakhand

‘हम खुद नॉर्थ-ईस्ट से हैं, नस्लीय टिप्पणी का सवाल ही नहीं’ — एंजेल चकमा कांड के मुख्य आरोपी की मां का दावा

  देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में एमबीए छात्र एंजेल चकमा की मौत के मामले में नस्लीय टिप्पणी और हिंसा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब मुख्य आरोपी की मां का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपित सूरज ख्वास की मां ने मीडिया में लगाए जा रहे नस्लीय टिप्पणी और भेदभाव के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनका परिवार स्वयं पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से है, ऐसे में नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप पूरी तरह निराधार है।   ‘मामले को गलत रंग दिया जा रहा’   सेलाकुई के धूलकोट इलाके में रहने वाली सूरज ख्वास की मां ने कहा कि घटना को लेकर मीडिया में जो बातें दिखाई जा रही हैं, वे वास्तविकता से परे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अब तक जांच में नस्लीय टिप्पणी से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।   पुलिस ने बढ़ाईं धार...
चमोली सुरंग हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर में 60 घायल, सभी की हालत स्थिर
State, Uttarakhand

चमोली सुरंग हादसा: दो ट्रेनों की टक्कर में 60 घायल, सभी की हालत स्थिर

  चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। पीपलकोटी सुरंग के भीतर श्रमिकों और अधिकारियों को ले जा रही लोको ट्रेन और सामग्री ढोने वाली दूसरी ट्रेन आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में घायलों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।   109 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए   जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे के समय सुरंग के भीतर चल रही लोको ट्रेन में कुल 109 अधिकारी और श्रमिक सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परियोजना टीएचडीसी (इंडिया) लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है और हादसा सुरंग के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ।   ...
खनन सुधारों में उत्तराखंड ने हासिल किया दूसरा स्थान, मोदी सरकार ने दी 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
State, Uttarakhand

खनन सुधारों में उत्तराखंड ने हासिल किया दूसरा स्थान, मोदी सरकार ने दी 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

    देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 200 करोड़ रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की है।   खनन क्षेत्र में सुधार और उपलब्धियां मुख्यमंत्री धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। इनमें ई-नीलामी प्रणाली, सेटेलाइट आधारित निगरानी, सख्त अनुपालन व्यवस्था, और अवैध खनन पर रोक के लिए आधुनिक माइनिंग सर्विलांस सिस्टम का सुदृढ़ीकरण शामिल है। साथ ही खनन लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है।   इन सुधारों का असर भी स्पष्ट दिखाई दिया। खनन क्षेत्र से प्रदेश सरकार की आय में भारी बढ़ोतरी हुई और खनन राजस्व 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।   केंद्र सरकार की विशेष सहायता खनन सुधारों में शानदार प्रदर...