Thursday, January 15

सलमान खान पर विवादित हमला, यूपी मंत्री रघुराज प्रताप सिंह बोले—‘देशद्रोही, पाकिस्तान चले जाएं’

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज प्रताप सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर विवादित बयान देते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया और फांसी की मांग कर डाली। मंत्री ने कहा कि अगर सलमान खान को पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है, तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

 

मंत्री के आरोप

ठाकुर रघुराज सिंह ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं से पैसा कमाते हैं, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमानों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “सलमान खान की फिल्म न देखें, यह चोर और डकैत है। हिंदुस्तान का पैसा चुराकर पाकिस्तान भेजता है, इसलिए इसे फांसी होनी चाहिए।”

 

मंत्री ने हिंदुस्तान के हिंदुओं से अपील की कि सलमान खान की किसी भी फिल्म का बॉयकॉट करें और उनका विरोध करें।

 

पहले भी विवादित बयानों में रहते रहे हैं चर्चा में

ठाकुर रघुराज सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। पहले उन्होंने मस्जिद-मदरसे बंद करने और मुस्लिम समुदाय से जुड़ी हस्तियों पर टिप्पणी की थी। मंत्री ने कहा था कि “जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकवादी होता है।”

Leave a Reply