मेरठ में घने कोहरे के कारण कार नाले में गिरी, डेढ़ साल के मासूम की डूबने से मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में घने कोहरे ने शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा जन्म दिया। फर्नीचर कारोबारी संयम श्रीवास्तव अपनी परिवार समेत रिंग सेरेमनी से लौट रहे थे कि उनकी कार सीएनजी पंप के पीछे पीएसी नाले की पुलिया से अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में उनका डेढ़ साल का बेटा गना गंदे पानी में डूबकर मौत के मुंह में चला गया, जबकि अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसा कैसे हुआ
दौराला की डेयरी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय संयम श्रीवास्तव अपनी पत्नी शालिनी, मां आरती, डेढ़ साल के बेटे गना, फुफेरे भाई आकाश और विकास तथा रिश्तेदार सुशीला के साथ कार से घर लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण चालक को रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया और कार संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते वाहन पुलिया से फिसलकर नाले में पलट गया।
स...










