अमरोहा में 110 फीट ऊंचा अटल टावर चर्चा में, घंटाघर के द्वारों के नाम बन गए सुर्ख़ियाँ
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की नगर पंचायत सैदनगली ने विकास की दिशा में 110 फीट ऊँचे भव्य अटल टावर (घंटाघर) का उद्घाटन किया है। आधुनिक तकनीक, मजबूत संरचना और बहुउद्देश्यीय उपयोग के कारण यह टावर अब केवल समय बताने का साधन नहीं, बल्कि सैदनगली की नई पहचान और मुरादाबाद मंडल के लिए गर्व का प्रतीक बन चुका है।
चार मंजिला भव्य निर्माण
चार मंजिला इस टावर की नींव जमीन के भीतर लगभग 45 फीट गहराई तक डाली गई है, जिससे इसकी मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित हो सके। ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य सड़क से जुड़ी पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले तल पर नगर पंचायत का कार्यालय और अत्याधुनिक मीटिंग हॉल हैं, जबकि दूसरे तल पर सीसीटीवी रूम स्थित है, जिससे पूरे नगर की निगरानी की जा सकेगी। तीसरे और सबसे ऊपरी तल पर भव्य घंटाघर है, जिसकी आवाज़ दूर-द...










