Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

कपिल शर्मा बने ‘राजा’, देश की पोल खोली, धर्म और महंगाई पर साधा तंज

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन अब नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड में कपिल ने राजा के अवतार में एक ऐसा मोनोलॉग पेश किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके ह्यूमर में छुपी सच्चाई ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

 

इस क्लिप में कपिल शर्मा राजा के रूप में नजर आए, उनके साथ दो सिपाही खड़े थे। राजा कपिल ने कहते हुए दर्शकों को हंसाते हुए देश की पोल खोली, “हम नया देश बनाने जा रहे हैं। कुछ जेनजी विद्रोह करके तख्तापलट कर रहे थे। नौकरी दो, सड़क बनाओ, अस्पताल बनाओ—हमारी कंट्री में केवल महंगाई की ग्रोथ हुई, उसको भी बोलते कम करो।”

 

धर्म और शिक्षा पर तंज

कपिल ने धर्म को लेकर भी तीखा व्यंग्य किया, “100 नागरिक रहेंगे हमारे देश में, वो भी अलग-अलग धर्म के। क्योंकि एक ही धर्म के इकट्ठा हो जाएं तो वो राजा को पीट सकते हैं, लेकिन अलग धर्म के होंगे तो आपस में ही लड़ते रहेंगे।”

उन्होंने शिक्षा पर भी कटाक्ष किया, “जैसे शुगरफ्री, एल्कोहल फ्री, वैसे ही देश एजुकेशन फ्री। अनपढ़ रहने के बहुत फायदे हैं।”

 

दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ

कपिल के इस अंदाज को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पत्रकार कॉमेडी कर रहे हैं और कॉमेडियन पत्रकारिता।” दूसरे ने कहा, “इस ह्यूमर और तंज की हमें सख्त जरूरत है।” वहीं कुछ ने मजाक-मजाक में कही सच्चाई को सच मानते हुए कहा, “कपिल शर्मा ने बिल्कुल सही कहा।”

 

प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी

शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। वह जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिसे 1300 करोड़ की भारी-भरकम लागत में बनाया जा रहा है।

 

कुल मिलाकर, कपिल शर्मा ने अपने राजा वाले अवतार में हंसी के साथ देश की नाजुक सच्चाइयों पर बारीक तंज किया, जो दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहा है।

 

 

Leave a Reply