Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद: ट्यूशन टीचर पर 10वीं छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर अपनी 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ डिजिटल रेप और महीनों से जारी छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

This slideshow requires JavaScript.

छात्रा कई महीनों से मानसिक तनाव में थी। पीड़िता के परिजनों ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पूरा मामला

पीड़िता के परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए राजेंद्र शर्मा के पास ट्यूशन पर भेजा था। लेकिन बीते दो-तीन महीनों से छात्रा गुमसुम रहने लगी। जब परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने ट्यूशन टीचर की करतूतों का खुलासा किया।

छात्रा ने बताया कि पढ़ाई के बाद बाकी बच्चों को घर भेजने के बाद आरोपी उसे रोक लेता और उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छूता। साथ ही उसने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसके घरवालों को नुकसान पहुँचाएगा।

जातिसूचक टिप्पणी और बिना मान्यता वाला स्कूल

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनसे बात करने पर गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। इसके अलावा, आरोपी बिना मान्यता के एक स्कूल भी चला रहा था। परिजनों ने इसकी भी शिकायत की है।

Leave a Reply