Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

होली पर यात्रा होगी आसान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, ताकि दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।

This slideshow requires JavaScript.

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित की जाएगी। यदि प्रारंभिक बुकिंग में 60% यात्री लोड मिलता है, तो प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

पर्व अवधि में अवकाश पर रोक

मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी निगम बसें ऑनरोड रहें और अनुबंधित बस कर्मचारियों को इस दौरान अवकाश न दिया जाए। वाहन स्वामी समय से मरम्मत कार्य पूर्ण कर बसें संचालित करने के लिए उपलब्ध कराएं।

सुरक्षा और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जाम या दुर्घटना की स्थिति को नियंत्रित कर बस संचालन सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट किया जाएगा। बसों की तकनीकी स्थिति, सीटों की मरम्मत, खिड़कियों का निरीक्षण और फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध होने सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बस स्टेशनों और बसों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना

पर्व अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। औसतन 300 किलोमीटर प्रतिदिन चलाने पर 360 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे। 10 दिन की पूर्ण ड्यूटी और निर्धारित मानक पूरा करने पर 450 रुपये प्रतिदिन की दर से 4500 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। निर्धारित मानक से अधिक किलोमीटर चलाने पर प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त मानदेय मिलेगा। डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों को भी लगातार 9-10 दिन ड्यूटी करने पर एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अतिरिक्त सम्मान

प्रोत्साहन अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को क्षेत्रीय समिति की संस्तुति पर अतिरिक्त सम्मान मिलेगा। सर्वाधिक आय प्रति बस वाले तीन क्षेत्रीय प्रबंधकों और दस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply