जूनियर असिस्टेंट के घर मिला डेढ़ करोड़ का सोना, नकदी इतनी कि नोट गिनने की मशीन हांफ गई
बीकानेर: राजस्थान के पंचायतीराज विभाग में कार्यरत जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के घर एसीबी ने गुरुवार को बड़ी छापेमारी की, जिसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का सोना, चांदी के जेवर और 75 लाख नकद बरामद हुए। इसके साथ ही आरोपी के चार आलीशान मकान, महंगी कार और बाइक भी एसीबी की जाँच में आए।
प्रमुख हाइलाइट्स
5 ठिकानों पर एक साथ एसीबी की रेड
75 लाख रुपए नकद बरामद
1 किलो से अधिक सोना और 2 किलो चांदी कीमती आभूषण
आरोपी के नाम 17 हेक्टेयर कृषि भूमि
एसीबी ने बताया कि शुभकरण परिहार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान बीकानेर शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम, मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड और गंगाशहर स्थित मकानों पर तलाशी ली गई। साथ ही आरोपी के पैतृक गांव पुनरासर और पोस्टिंग स्थल ग्राम पंचायत कानासर व पंचायत समिति बाप, फलोद...










