हरियाणा में 80 लाख की डकैती, शादी वाले घर में घुसे बदमाश, बंधक बना महिलाओं के गहने उतरवाए, दूल्हे को मारी गोली
करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में सोमवार की सुबह एक शादी वाले घर में पांच बदमाशों ने 80 लाख रुपये और जूलरी लूट ली। आरोपियों ने परिवार को बंधक बना लिया, महिलाओं से उनके गहने उतरवाए और विरोध करने पर दूल्हे को गोली मार दी।
वारदात का विवरण:यह घटना सुभाष कॉलोनी में हुई, जो एसपी कैंप ऑफिस से मात्र 100-150 मीटर दूर है। बदमाशों ने करीब 45 मिनट तक परिवार को बंधक बनाए रखा। उन्होंने घर में रखी नकदी, शादी के लिए तैयार जूलरी और सीसीटीवी DVR तक अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपियों ने 5 राउंड फायरिंग भी की। घटना के समय घर में 4 दिसंबर को होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं।
पुलिस ने की तत्पर कार्रवाई:फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। सीआईए, सिविल लाइन थाना और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महज 3 घंटे में सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया।
बदमा...










