उड़ते विमान में सिगरेट पीता पकड़ा गया यात्री — जयपुर लैंडिंग के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर : बेंगलुरू से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। उड़ान के दौरान एक यात्री ने विमान के टॉयलेट में सिगरेट पी डाली। धुआं और गंध फैलने पर क्रू मेंबर सतर्क हुए और जांच में पूरा मामला सामने आ गया। यह घटना फ्लाइट नंबर IX-2986 की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट के बीच सफर के दौरान जब टॉयलेट से सिगरेट की गंध आने लगी तो एयरहोस्टेस ने तुरंत जांच की। देखा गया कि एक यात्री वहां सिगरेट पी रहा था। जब स्टाफ ने उसे रोका, तो वह उनसे उलझ पड़ा और सफर के दौरान हंगामा करने लगा। अन्य यात्रियों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ।
शाम करीब 5:30 बजे जब विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा, तो एयर इंडिया स्टाफ ने तुरंत सीआईएसएफ को सूचना दी। सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी यात्री को पकड़ लिया और एयरपोर्ट थाना पुल...









