आनंदपाल एनकाउंटर केस: IPS राहुल बारहट समेत 7 अफसरों को जोधपुर कोर्ट से राहत
8 साल पुराने एनकाउंटर मामले में जिला न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश को किया निरस्त
जोधपुर/जयपुर: राजस्थान के चर्चित गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में जोधपुर की अदालत ने पुलिस अफसरों को बड़ी राहत दी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एसीजेएम (सीबीआई केस) कोर्ट के उस फैसले को निरस्त कर दिया, जिसमें आईपीएस राहुल बारहट समेत सात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का केस चलाने का आदेश दिया गया था।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ एनकाउंटर:24 जून 2017 को चूरू जिले के मालासर में पुलिस ने आनंदपाल सिंह को घेरा। इसके पहले आनंदपाल के भाई रूपींद्र पाल सिंह और करीबी दोस्त देवेंद्र सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था। एनकाउंटर के समय आनंदपाल ने AK-47 से फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आनंदपाल ढेर हो गया। इस दौरान कमांडो सोहन सिंह और तत्कालीन इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह भी घायल ह...









