एनडीए की जीत के बाद नई सरकार की रूपरेखा, चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से मुलाकात में क्या कहा?
पटना: केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) की विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में बनने वाली गठबंधन सरकार की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की।
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सराहना कीचिराग पासवान ने इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “मुझे गर्व है कि रामविलास पासवान जी द्वारा बनाई गई पार्टी आज उस मुकाम पर पहुंची है, जिसकी परिकल्पना उन्होंने की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के सभी घटक दलों की भूमिका को सराहा है, जो हमें अपनी मेहनत के फल के रूप में सफलता मिली।”
चिराग ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की खुले तौर पर सराहना करते हुए कहा कि बिहार चुनाव में सीटों के बंटवारे और दलों के बीच सहयोग ने एनडीए को ब...









