भोपाल: ड्यूटी से गैरहाजिर BLO को कलेक्टर ने दिखाई ताकत, चुनावी सर्वेक्षण में पहली बड़ी कार्रवाई
भोपाल: मतदाता सूची के गहन सर्वेक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत मंगलवार से भोपाल जिले में डोर-टू-डोर अभियान शुरू हो गया। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि सहायक ग्रेड-3 प्रशांत दुबे, जो बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पदस्थ हैं, उन्हें गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ नंबर 150 पर ड्यूटी दी गई थी। मंगलवार को वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिस पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया। कलेक्टर ने चेताया कि ऐसे अन्य कर्मचारियों की भी सूची तैयार की जा रही है, जो इस महत्वपूर्ण सर्वे में लापरवाही करेंगे, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने खुद किया निगरानी
पहले दिन कलेक्टर सिंह ने कई बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से चर्चा की और सर...







