बुरहानपुर में मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग क्षतिग्रस्त — तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात
बुरहानपुर। जिले से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिरोध में शनिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा सती मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से पूरे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना में शिवलिंग और मंदिर के कलश को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही खेतों की फसलों और पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।सूचना पर एडीएम, एसडीएम, सीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीयों में रोष—“दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए”
गांव के लोगों ने इस तरह की लगातार होने वाली घटनाओं पर चिंता जताई। उनका कहना है कि नवरात्र, गणेश उत्सव जैसे धार्मिक अवसरों पर ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से उनमें बेखौफी बनी हुई है।गणेश उत्सव के दौरान हुए पथराव की घटना का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि तब भी कई लोगों को गिरफ्तार कर छोड़ा गया था, और अब ...









