Tuesday, February 3

Madhya Pradesh

चार बिस्किट की जगह तीन! भोपाल के उपभोक्ता ने बड़ी कंपनियों को कोर्ट में घुटनों पर ला दिया
Madhya Pradesh, State

चार बिस्किट की जगह तीन! भोपाल के उपभोक्ता ने बड़ी कंपनियों को कोर्ट में घुटनों पर ला दिया

    भोपाल: जिला उपभोक्ता आयोग ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड और डी-मार्ट को भ्रामक पैकेजिंग के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला तब आया जब कोलार निवासी सुमित श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने डी-मार्ट से खरीदे गए ब्रिटानिया फिफ्टी-फिफ्टी बिस्किट के पैकेट में चार स्नैक पैक होने का दावा था, लेकिन अंदर केवल तीन ही पैक निकले।   सुमित ने 11 जनवरी 2024 को जिला उपभोक्ता आयोग में दोनों कंपनियों के खिलाफ शिकायत की। डी-मार्ट ने दावा किया कि वह केवल रिटेल स्टोर है, जबकि उत्पाद की गुणवत्ता और मात्रा की जिम्मेदारी निर्माता की होती है। वहीं, ब्रिटानिया ने कहा कि उनकी सभी उत्पादों की गुणवत्ता और मात्रा पर ध्यान रखा जाता है।   लेकिन आयोग ने दोनों कंपनियों के तर्क खारिज करते हुए उन्हें भ्रामक पैकेजिंग और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी पाया। यदि जुर्माना स...
जहरीली सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ का कहर: 9 गिरफ्तारियां, अब बड़ी सरकारी हस्तियों पर भी नजर
Madhya Pradesh, State

जहरीली सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ का कहर: 9 गिरफ्तारियां, अब बड़ी सरकारी हस्तियों पर भी नजर

    छिंदवाड़ा: जहरीले सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ से 24 मासूम बच्चों की मौत के मामले में एसटीएफ ने रविवार को परासिया के एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया। यह नौवीं गिरफ्तारी है। आरोपी अनिल रसेला, स्टेशन रोड स्थित रसेला मेडिकल के संचालक हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पहले ही एसटीएफ ने रसेला मेडिकल को सील कर दिया था और उसका ड्रग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।   इससे पहले तमिलनाडु की कंपनी श्रीसन फार्मा और उसके कच्चा माल सप्लायर शैलेष पंड्या को भी गिरफ्तार किया गया था। इस सिरप के सेवन से प्रदेश भर में हड़कंप मच गया था।   एसटीएफ अब तक कंपनी मालिक, केमिस्ट, सिरप लिखने वाले डॉक्टर, थोक दवा व्यापारी, मेडिकल स्टोर संचालक, मार्केटिंग प्रतिनिधि (एमआर) और अन्य संबंधित केमिस्टों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी और उनकी पत्नी, जो मेडिकल स्टोर चलाती हैं, ...
भोपाल में पहली बार डकैतों की अनोखी चोरी: मीट में उलझे रखवाले कुत्ते, आठ नकाबपोशों ने घर किया खाली
Madhya Pradesh, State

भोपाल में पहली बार डकैतों की अनोखी चोरी: मीट में उलझे रखवाले कुत्ते, आठ नकाबपोशों ने घर किया खाली

    भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराधियों ने एक वकील के घर में पहली बार इतनी अनोखी और योजनाबद्ध चोरी को अंजाम दिया। सूरज नगर स्थित वकील अखिलेश श्रीवास्तव के घर में आठ नकाबपोश डकैत घुस गए। चोरी की वारदात में 18 लाख रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए गए।   पुलिस के अनुसार, चोरी से पहले चोरों ने घर में रखवाले दो डॉबरमैन कुत्तों को मीट के टुकड़े खिलाकर उलझा दिया। इसके बाद आठ नकाबपोश चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान लोडिंग वाहन में लादकर ले गए। पुलिस ने बताया कि वारदात 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात 1 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट के बीच हुई।   वकील अखिलेश और उनका परिवार उस समय इंदौर इलाज के लिए गए हुए थे। चोरों को घर और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। घर में लगे हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरों ने चोरी ...
भोपाल मेट्रो: हवा में तरक्की, जमीन पर वही ‘धक्का-मुक्की’
Madhya Pradesh, State

भोपाल मेट्रो: हवा में तरक्की, जमीन पर वही ‘धक्का-मुक्की’

    भोपाल: राजधानी भोपाल में मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन यात्रियों के लिए स्टेशन तक पहुंचना अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ई-बाइक, ई-रिक्शा और बस सेवाओं की कमज़ोर कनेक्टिविटी के कारण ट्रैफिक जाम में कोई खास कमी नहीं आई है।   मेट्रो के बावजूद सड़कें जाम में मेट्रो के लॉन्च के एक सप्ताह बाद भी शहर की सड़कें पहले जैसी जाम रहती हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में बोर्ड ऑफिस स्क्वायर, एमपी नगर और डीबी मॉल जैसे मुख्य चौराहे कार, मोटरसाइकिल और ऑटो-रिक्शा से भरे रहते हैं।   कनेक्टिविटी और आखिरी मील की समस्या यात्रियों का कहना है कि मेट्रो आरामदायक और तेज़ है, लेकिन स्टेशन तक पहुंचने के लिए फीडर कनेक्टिविटी में सुधार होना जरूरी है। बैंक कर्मचारी रितेश वर्मा ने कहा, "बेहतर कनेक्टिविटी के बिना मेट्रो का ज्यादा फायदा नहीं होता।"   ट्रैफिक पर असर अभी सीमित ...
दिग्विजय सिंह की ‘संघ-स्तुति’ पर भड़कीं निधि चतुर्वेदी बोलीं—यह वैचारिक दोगलापन है या ‘घर वापसी’ की छटपटाहट?
Madhya Pradesh, State

दिग्विजय सिंह की ‘संघ-स्तुति’ पर भड़कीं निधि चतुर्वेदी बोलीं—यह वैचारिक दोगलापन है या ‘घर वापसी’ की छटपटाहट?

  भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रशंसा किए जाने पर पार्टी के भीतर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की युवा नेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने इस बयान पर तीखी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कांग्रेस नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।   निधि चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ती है और वैचारिक संघर्ष को कमजोर करती है।   ‘कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचा’   अपने पोस्ट में निधि चतुर्वेदी ने लिखा कि दिग्विजय सिंह का आरएसएस की तारीफ करना राहुल गांधी और उन सभ...
सतना: भाजपा पार्षद पति पर आरोपों में मोड़, पीड़िता ने पलटी मार दी
Madhya Pradesh, State

सतना: भाजपा पार्षद पति पर आरोपों में मोड़, पीड़िता ने पलटी मार दी

  – सतना के रामपुर बाघेलान इलाके में हाई-प्रोफाइल मामला नया मोड़ ले गया है। भाजपा पार्षद पति अशोक सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला ने अपने बयान में पलटी मारते हुए कहा कि उसके साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, केवल छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें हुई थीं।   आधी रात में बदली कहानी   महिला ने थाने पहुंचकर लिखा कि आरोपी ने केवल अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ की, लेकिन रेप नहीं किया। इस नए बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराएं हटाकर अशोक सिंह को छेड़छाड़ और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रामपुर बाघेलान थाने की सब-इंस्पेक्टर प्रीति कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता ने स्वयं लिखित आवेदन देकर यह बयान दिया।   गुस्से और डर में दिया गया पहला बयान   महिला ने बताया कि 22 दिसंबर को उसने जो बयान दिया था, उसमें उसने चाकू की नोक पर रेप और वीडियो ब्लैकमेल की बात कही थी, वह गुस्से और डर...
मुरैना: मकान मालिक के नाबालिग बेटे की गोलीबारी में किराएदार के 7 साल के बेटे की मौत
Madhya Pradesh, State

मुरैना: मकान मालिक के नाबालिग बेटे की गोलीबारी में किराएदार के 7 साल के बेटे की मौत

      मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार रात एक हैरान करने वाली घटना हुई। मकान मालिक के 14 साल के बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी राइफल से खेलते समय गोली चला दी, जिसमें किराएदार के 7 साल के बेटे ऋषभ तोमर की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।   पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहे थे। इसी दौरान नाबालिग ने .315 बोर की लाइसेंसी राइफल उठाई और उसे चला दिया। गोली गलती से ऋषभ के सिर में लगी। घटना की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और पड़ोसी ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक ऋषभ की मौत हो चुकी थी।   मृतक के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या का आरोप लगाया और कहा कि फायरिंग में दूसरी राइफल का भी इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने नाबालिग के पिता से पूछताछ की है, जो प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। लाइसेंसी राइफल जब्त कर ल...
भोपाल: बंद अस्पताल भी वसूल रहे थे आयुष्मान का पैसा, सरकार ने 9 अस्पतालों को किया सस्पेंड
Madhya Pradesh, State

भोपाल: बंद अस्पताल भी वसूल रहे थे आयुष्मान का पैसा, सरकार ने 9 अस्पतालों को किया सस्पेंड

    मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। 'दक्ष आयुष्मान' मॉडल के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर किए गए खुलासे में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।   जांच में यह तथ्य सामने आया कि कई अस्पताल भौतिक रूप से बंद होने के बावजूद पोर्टल पर सक्रिय थे और सरकार से लगातार फर्जी क्लेम वसूल रहे थे। कई अस्पतालों में डॉक्टर केवल कागजों पर तैनात थे और मरीजों को बिना आवश्यकता आईसीयू में दिखाकर सरकारी धन की हेराफेरी की जा रही थी।   भोपाल के 9 अस्पतालों पर कार्रवाई: सरकार ने इन गंभीर अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित अस्पतालों को सस्पेंड कर दिया है:   अभिश्री हॉस्पिटल एविसेना मल्टीस्पेशलिटी आयुष हॉस्पिटल कम्युनिटी वैल्यू स्पेशलिटी दृष्टि आई केयर ...
दिल्ली से मुंबई तक फैला अपराध का नेटवर्क  भोपाल के ईरानी डेरे में पुलिस पर हमला, विदेशी करेंसी बरामद
Madhya Pradesh, State

दिल्ली से मुंबई तक फैला अपराध का नेटवर्क भोपाल के ईरानी डेरे में पुलिस पर हमला, विदेशी करेंसी बरामद

  राजधानी भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित ईरानी डेरा एक बार फिर सुर्खियों में है। अपराधियों के गढ़ के रूप में कुख्यात इस इलाके में रविवार तड़के पुलिस की बड़ी कार्रवाई के दौरान हालात बेकाबू हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ, हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 10 महिलाएं शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान डेरे से अमेरिकी और ईरानी करेंसी भी बरामद की गई है।   भारी पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई   कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस ने तड़के करीब 40 वाहनों और 150 से अधिक जवानों के साथ ईरानी डेरे में दबिश दी। जब पुलिस टीम इलाके में दाखिल हुई, तब तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस था। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही डेरे की महिलाओं ने शोर मचाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने संयम...
सोते रह गए लोग, बाहर जल गईं गाड़ियाँ  भोर में 3 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, दो कारें जलकर खाक
Madhya Pradesh, State

सोते रह गए लोग, बाहर जल गईं गाड़ियाँ भोर में 3 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, दो कारें जलकर खाक

    शहर के व्यस्ततम इलाके हनुमान चौक में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। भोर करीब 3 बजे हुए तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों ने नीचे खड़ी दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे और देखते ही देखते राख में तब्दील हो गए।   धमाके के बाद बरसी आग की लपटें   प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर से पहले चिंगारियां निकलीं और फिर जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ठीक नीचे पार्किंग में खड़ी एक अर्टिगा और एक ऑल्टो कार को घेर लिया। रात का समय होने के कारण आसपास के लोग गहरी नींद में थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।   फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक सब स्वाहा   सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके ...