Monday, February 2

Madhya Pradesh

मैहर में 60 लाख की मर्सिडीज में आग, दो दोस्त जिंदा-बच गए मां शारदा दर्शन के बाद हाईवे पर कार अचानक बनी ‘आग का गोला’ मैहर में 60 लाख की मर्सिडीज में आग, दो दोस्त जिंदा-बच गए मां शारदा दर्शन के बाद हाईवे पर कार अचानक बनी ‘आग का गोला’
Madhya Pradesh, State

मैहर में 60 लाख की मर्सिडीज में आग, दो दोस्त जिंदा-बच गए मां शारदा दर्शन के बाद हाईवे पर कार अचानक बनी ‘आग का गोला’ मैहर में 60 लाख की मर्सिडीज में आग, दो दोस्त जिंदा-बच गए मां शारदा दर्शन के बाद हाईवे पर कार अचानक बनी ‘आग का गोला’

    मैहर (मध्य प्रदेश): मां शारदा के दर्शन करने आए नागपुर के दो दोस्तों की मर्सिडीज कार हाईवे-30 पर अचानक आग की चपेट में आ गई, लेकिन दोनों ने समय रहते अपनी जान बचा ली।   जानकारी के मुताबिक, देवेश पनरोतवार और योगेश गिलयतकर मैहर के हरदुआ गांव के पास देर रात कार से घूम रहे थे। तभी उनकी गाड़ी के बोनट से धुआं उठने लगा। देवेश ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और दोनों बाहर कूदकर सुरक्षित बच गए। देखते ही देखते लक्जरी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।   कार मालिक देवेश ने बताया कि यह मर्सिडीज 2011 मॉडल थी, जिसकी नई कीमत लगभग 60 लाख रुपये थी। उन्होंने इसे 2023 में सेकेंड हैंड के रूप में 13 लाख रुपये में खरीदा था। आग की तीव्रता इतनी थी कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक गाड़ी पूरी तरह कबाड़ बन चुकी थी।   मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार के बीच...
मुर्गी विवाद में घर में घुसकर पड़ोसन पर तलवार से हमला, महिला की हालत गंभीर छिंदवाड़ा के भमोडी में सनसनीखेज वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Madhya Pradesh, State

मुर्गी विवाद में घर में घुसकर पड़ोसन पर तलवार से हमला, महिला की हालत गंभीर छिंदवाड़ा के भमोडी में सनसनीखेज वारदात, पुलिस जांच में जुटी

  छिंदवाड़ा: गुरुवार रात भमोडी के छोटे से गांव में एक भयावह घटना सामने आई, जिसमें मुर्गी के विवाद को लेकर पड़ोसन राधा बाई पर युवक ने तलवार से हमला कर दिया। घायल महिला के हाथ, ठोड़ी और कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   जानकारी के अनुसार, राधा बाई घर-घर काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। पड़ोस में रहने वाला युवक मनोज, जिसे लोग मंत्री के नाम से जानते हैं, मुर्गी पालन करता है। गुरुवार को उसकी कुछ मुर्गियों के मारे जाने का शक उसने राधा बाई के पुत्र पर लगाया।   बताया जा रहा है कि विवाद रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ, जहां मनोज और राधा बाई के पुत्र बाबू के बीच बहस हुई। बाबू घर लौट गया, लेकिन कुछ देर बाद मनोज राधा बाई के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने घर से तलवार लाकर हमला कर दिया। राधा बाई बीच-बचाव ...
दिग्विजय सिंह ने शेयर की मोदी की पुरानी तस्वीर, कांग्रेस नेतृत्व को दी अप्रत्यक्ष नसीहत
Madhya Pradesh, State

दिग्विजय सिंह ने शेयर की मोदी की पुरानी तस्वीर, कांग्रेस नेतृत्व को दी अप्रत्यक्ष नसीहत

  भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में जहां लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं मोदी जमीन पर बैठे दिख रहे हैं।   दिग्विजय सिंह ने इस पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश की कि संगठन की मजबूती और जमीनी कार्यशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने ट्विटर पोस्ट में लिखा, "RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है।"   इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।   ज्ञात हो कि दिग्विजय सिंह ने इससे पहले 19 दिसंबर को भी राहुल गांधी को सलाह दी थी कि...
सिर्फ एक अक्षर का खेल और 65 लाख का घोटाला  ‘अस्वीकृत’ लोन को ‘स्वीकृत’ कर सहकारी बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार पर एफआईआर
Madhya Pradesh, State

सिर्फ एक अक्षर का खेल और 65 लाख का घोटाला ‘अस्वीकृत’ लोन को ‘स्वीकृत’ कर सहकारी बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार पर एफआईआर

  मंडला। जिले के सहकारी बैंक में वित्तीय अनियमितताओं का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ एक अक्षर की हेराफेरी कर 38 लाख रुपये के अस्वीकृत लोन को 65 लाख रुपये के स्वीकृत लोन में बदल दिया गया। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस मामले में तत्कालीन महाप्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   यह मामला अल्प बचत साख सहकारी समिति मर्यादित, मंडला से जुड़ा है, जहां जमाकर्ताओं को उनकी जमा राशि नहीं लौटाई जा रही थी और नियमों को ताक पर रखकर कर्ज मंजूर किए जा रहे थे।   शिकायत के बाद खुला राज   EOW को शिकायत मिली थी कि सहकारी समिति न तो जमाकर्ताओं को पैसा लौटा रही है और न ही ऋण वसूली की कोई ठोस कार्रवाई कर रही है। जांच शुरू होने पर सामने आया कि लोन स्वीकृति की प्रक्रिया में गंभीर स्तर पर जालसाजी की गई है।   ऋण समिति ...
मध्य प्रदेश में बदलते शराब के चलन: ठंडी बीयर बनी पहली पसंद, देसी और अंग्रेजी शराब को पीछे छोड़ा
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में बदलते शराब के चलन: ठंडी बीयर बनी पहली पसंद, देसी और अंग्रेजी शराब को पीछे छोड़ा

  भोपाल: मध्य प्रदेश में शराब की खपत का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। अब ठंडी बीयर राज्य में सबसे अधिक पसंद की जाने लगी है। देसी दारू और IMFL (इंडियन-मेड फॉरेन लिकर) के मुकाबले बीयर की बिक्री ने सभी को पीछे छोड़ दिया है।   बीयर का बढ़ता प्रेम   सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीयर की बिक्री IMFL से लगभग तीन गुना अधिक है। वहीं, देसी दारू की बिक्री IMFL से दोगुनी है, लेकिन बीयर से कम है। यह बदलाव पिछले पांच सालों में स्पष्ट रूप से देखा गया है। 2021-22 तक देसी दारू सबसे ज्यादा खपत होती थी, लेकिन अब बीयर लगातार बढ़ती खपत के साथ पहले स्थान पर आ गई है।   बीयर की बिक्री: 2020-21 में 840.77 लाख बल्क लीटर, 2021-22 में 962.42 लाख बल्क लीटर। देसी दारू की बिक्री: 2020-21 में 899.16 लाख प्रूफ लीटर, 2024-25 में बढ़कर 1522.76 लाख प्रूफ लीटर। IMFL की बिक्री: 2020-21 में 420.65 लाख प्...
बयानवीर विजयवर्गीय फिर विवादों में: ताजमहल को मंदिर बताया, बिहारियों पर टिप्पणी से मची हलचल
Madhya Pradesh, Politics, State

बयानवीर विजयवर्गीय फिर विवादों में: ताजमहल को मंदिर बताया, बिहारियों पर टिप्पणी से मची हलचल

  इंदौर: मध्य प्रदेश के शहरी प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। सागर जिले के बीना कस्बे में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने ताजमहल को मंदिर बताते हुए कहा कि इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने मकबरे में तब्दील किया। इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सोशल मीडिया पर भी इसकी तीखी बहस शुरू हो गई है।   विजयवर्गीय के समर्थक इसे ऐतिहासिक व्याख्या मान रहे हैं, जबकि आलोचक इसे भड़काऊ और भ्रामक बता रहे हैं। मंत्री ने यह भी दावा किया कि मुमताज महल पहले बुरहानपुर में दफन थीं और बाद में उन्हें उस जगह ले जाया गया, जहां ताजमहल का निर्माण हुआ।   इसी कार्यक्रम में उन्होंने बिहारियों पर भी विवादास्पद टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का विनम्र होना जरूरी नहीं है, लेकिन...
हाशिए पर होकर भी हार मानने को तैयार नहीं नरोत्तम मिश्रा, ‘फटी चड्डी’ वाली शायरी से भोपाल से दिल्ली तक सियासी हलचल
Madhya Pradesh, State

हाशिए पर होकर भी हार मानने को तैयार नहीं नरोत्तम मिश्रा, ‘फटी चड्डी’ वाली शायरी से भोपाल से दिल्ली तक सियासी हलचल

  भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में कभी भाजपा के सबसे ताकतवर चेहरों में गिने जाने वाले पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई पद या फैसला नहीं, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो है, जिसने भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।   सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में डॉ. मिश्रा ट्रेन के गेट पर खड़े होकर अपने समर्थकों के बीच शायराना अंदाज़ में राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर तीखा तंज कसते नजर आ रहे हैं। उनकी शायरी में प्रयुक्त ‘फटी चड्डी’ जैसे शब्दों ने सियासी बहस को और तेज कर दिया है।   हार के बाद भी आक्रामक तेवर   गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा न तो विधायक हैं और न ही पार्टी संगठन में किसी अहम पद पर। एक समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माने जाने वाले म...
बड़वानी में झकझोर देने वाला खुलासा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नवजात को खेत में छोड़ा
Madhya Pradesh, State

बड़वानी में झकझोर देने वाला खुलासा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, नवजात को खेत में छोड़ा

    मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र में खेत में मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि बच्ची की मां 17 वर्षीय नाबालिग है, जिसे शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा युवक ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। सामाजिक बदनामी और भय के चलते प्रसव के बाद नवजात बच्ची को खेत में छोड़ दिया गया।   खेत में मिली थी नाजुक हालत में नवजात   पलसूद थाना प्रभारी सुखलाल भंवर ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना क्षेत्र के एक खेत में नवजात बच्ची मिलने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। बच्ची बेहद नाजुक हालत में थी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हर पहलू से जांच की।   मजदूरी के दौरान हुआ परिचय, दिया गया शादी का झूठा भरोसा   जांच के दौरान पुलिस ने नवजात की 17 वर्षीय नाबालिग मां...
भोपाल में फिर निर्माण ब्लंडर, ₹3 करोड़ का सड़क प्रोजेक्ट बना परेशानी का सबब
Madhya Pradesh, State

भोपाल में फिर निर्माण ब्लंडर, ₹3 करोड़ का सड़क प्रोजेक्ट बना परेशानी का सबब

    भोपाल। राजधानी भोपाल में सरकारी निर्माण कार्यों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। अवधपुरी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए शुरू किया गया करीब ₹3 करोड़ का प्रोजेक्ट खराब योजना, आपसी तालमेल की कमी और अधूरे तकनीकी कामों के कारण फ्लॉप होता नजर आ रहा है। एसओएस से अवधपुरी तिराहे तक 1.8 किलोमीटर लंबी यह सड़क ट्रैफिक जाम से राहत देने के उद्देश्य से बनाई जा रही थी, लेकिन अब यह स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।   बिजली के खंभे हटाए बिना बना दी सड़क   सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले बिजली के खंभों को हटाया ही नहीं गया। नतीजतन, नई बनी सड़क के बीचों-बीच और किनारों पर खंभे खड़े रह गए हैं, जो वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। खासकर रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।   गलत क्रम में शुरू हुआ काम &...
इंदौर: 18 साल के जोड़े ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर 16 लाख के गहने चोरी किए, AI ने छीनी नौकरी
Madhya Pradesh, State

इंदौर: 18 साल के जोड़े ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर 16 लाख के गहने चोरी किए, AI ने छीनी नौकरी

  इंदौर। राऊ थाना इलाके में 22 दिसंबर की रात एक जेवरात की दुकान से कुल 16.17 लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के गहने चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 18 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर और उसकी साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरी की योजना हिंदी फिल्म ‘बंटी और बबली’ से प्रेरित होकर बनाई थी।   अभियुक्तों की पृष्ठभूमि डीसीपी श्री कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, दोनों की उम्र केवल 18 साल है। लड़का पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है, जबकि लड़की नीट की तैयारी कर रही थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले इस जोड़े ने बताया कि नौकरी चली जाने और पैसों की तंगी ने उन्हें इस नापाक रास्ते की ओर धकेला।   AI ने छीनी नौकरी, चोरी का कारण बना जांच में सामने आया कि लड़का पहले एक आईटी कंपनी में पार्ट-टाइम ग्राफिक डिजाइनर था। लेकिन कंपनी में AI...