Monday, February 2

Madhya Pradesh

महाकाल मंदिर में प्रवेश न मिलने पर असद खान ने अपनाया सनातन धर्म, अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’
Madhya Pradesh, State

महाकाल मंदिर में प्रवेश न मिलने पर असद खान ने अपनाया सनातन धर्म, अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’

  सागर/वाराणसी: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले असद खान ने काशी में वैदिक विधि-विधान से शुद्धिकरण और पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया। अब उन्हें अथर्व त्यागी के नाम से जाना जाएगा।   अथर्व त्यागी पेशे से इंजीनियर हैं और बचपन से ही मंदिरों में जाने और पूजा-पाठ करने के प्रति झुकाव रखते थे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें कई बार मंदिरों में जाने में परेशानी होती थी। उनके सभी मित्र हिंदू धर्म के अनुयायी हैं और वे स्वयं भी बजरंग बली के भक्त रहे हैं।   सोमवार को वाराणसी में अस्सी घाट पर नाव पर 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि से उनका शुद्धिकरण और पूजन किया गया। इस दौरान उनके बाल काटे गए और तिलक लगाकर उन्हें हिंदू धर्म अपनाने की विधि पूरी कराई गई। उन्होंने पंचगव्य स्नान, हवन और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने नए नाम 'अथर्व त्यागी' के साथ सनातन धर...
खरगोन में किसानों का ‘कपास संग्राम’, CCI के फैसले के खिलाफ सड़क जाम, खरीदी ठप
Madhya Pradesh, State

खरगोन में किसानों का ‘कपास संग्राम’, CCI के फैसले के खिलाफ सड़क जाम, खरीदी ठप

    खरगोन में भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा प्रति एकड़ कपास खरीदी की सीमा में अचानक कटौती किए जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को कपास उत्पादक किसान सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जिले के दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।   सुबह 11 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन की शुरुआत कृषि उपज मंडी परिसर से हुई। खरीदी के दौरान सीसीआई अधिकारियों ने प्रति एकड़ खरीदी सीमा 12 क्विंटल से घटाकर 5.7 क्विंटल कर दी। इस निर्णय से नाराज किसानों ने मंडी के प्रवेश द्वार पर अपने वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर दिया, जिससे खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई।   किसानों ने जताया रोष किसान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि सीसीआई लगातार नियमों में बदलाव कर रही है, जिससे उन्हें मजबूरन अपनी उपज खुले बाजार में कम दामों पर बेचनी पड़ ...
मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों पर सख्त शिकंजा: 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों पर सख्त शिकंजा: 10 साल जेल और 1 करोड़ जुर्माना

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए “मप्र कॉलोनी एकीकृति अधिनियम-2026” लाने की तैयारी कर रही है। इस नए कानून के लागू होते ही शहर और गांवों में कॉलोनी बनाने के नियम एक समान हो जाएंगे और अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।   10 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माना   मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिनियम के आने के बाद अवैध कॉलोनी बनाने वाले बिल्डरों को 10 साल की कैद और 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भुगतना होगा। शिकायत सही पाए जाने पर 45 दिन के अंदर कॉलोनी तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी। वर्तमान में यह सजा 7 साल और जुर्माना 10 लाख रुपये है।   पांच साल में कॉलोनी पूरी करने का समय   नए कानून के तहत बिल्डरों को कॉलोनी विकसित करने के लिए 5 साल का समय मिलेगा। कॉलोनी पूरी होने पर उन्हें 45 दिन में कंप्लीशन सर्टिफिकेट मिल जाएगा। अगर इसमें...
2026 में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का प्रशासनिक चेहरा, 32 IAS-IPS अधिकारियों की सेवानिवृत्ति
Madhya Pradesh, State

2026 में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का प्रशासनिक चेहरा, 32 IAS-IPS अधिकारियों की सेवानिवृत्ति

    मध्य प्रदेश प्रशासनिक गलियारे के लिए साल 2026 बड़े बदलावों वाला साबित होने वाला है। अगले साल प्रदेश के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इस सूची में मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।   पदों के लिए होगी नई नियुक्तियों की होड़   इतनी बड़ी संख्या में सीनियर अधिकारियों के रिटायर होने से सरकार के सामने एडीजी इंटेलिजेंस, आईजी लॉ एंड ऑर्डर और माध्यमिक शिक्षा मंडल जैसे अहम पदों के लिए नए चेहरों की तलाश चुनौती होगी। यदि मुख्य सचिव अनुराग जैन को दोबारा विस्तार नहीं मिला, तो प्रशासनिक मुखिया का पद भी खाली हो जाएगा। गौरतलब है कि 2025 में भी 29 वरिष्ठ अधिकारी रिटायर हुए थे, जिनमें मुख्य सचिव और डीजीपी को विशेष सेवा वृद्धि (एक्सटेंशन) दी गई थी।   2026 में रिटायर होने वाले IAS अधिकारी   मार्च: माध्यमिक शिक्षा मंडल की चेय...
मेरी रगों में दौड़ता है सफाईकर्मी का खून: DSP संतोष पटेल ने 26 साल बाद ढूंढा ‘संतु मास्टर’, बेटियों का करेंगे कन्यादान
Madhya Pradesh, State

मेरी रगों में दौड़ता है सफाईकर्मी का खून: DSP संतोष पटेल ने 26 साल बाद ढूंढा ‘संतु मास्टर’, बेटियों का करेंगे कन्यादान

  सतना: मध्य प्रदेश पुलिस के चर्चित और संवेदनशील अधिकारी डीएसपी संतोष पटेल ने 26 साल बाद उस फरिश्ते को ढूंढ निकाला, जिसने उनके जीवन को बचाया। यह फरिश्ता कोई बड़े डॉक्टर या अमीर नहीं, बल्कि एक सफाईकर्मी संतु मास्टर थे।   संतोष पटेल ने झुग्गी बस्ती जाकर संतु मास्टर की बेटियों के पैर छुए और छोटी बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, “मैं संतु मास्टर का मुंह नहीं देख पाया, लेकिन उनका खून मेरी रगों में दौड़ रहा है। मैं उनकी बेटियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा और अगर समय और संयोग मिला, तो खुद उनका कन्यादान करूंगा।”   1999 का वह दर्दनाक दौर डीएसपी संतोष पटेल ने अपने बचपन की यादों को साझा किया। सन 1999 में उनकी उम्र 8-9 साल थी, जब गंभीर बीमारी ने उन्हें घेर लिया। शरीर का खून पानी बनकर मवाद में बदल गया। छह महीने तक दादाजी और पिताजी झाड़-फूंक और इलाज में लगे रहे, लेकिन स...
गांव में घुसा बाघ, खाट पर आराम से बैठा, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Madhya Pradesh, State

गांव में घुसा बाघ, खाट पर आराम से बैठा, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

  उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के छोटी बेल्दी गांव में मंगलवार को बाघ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। विशाल बाघ ने सीधे गांव के एक घर में प्रवेश कर खाट पर आराम से बैठकर लोगों को हैरान कर दिया।   जानकारी के अनुसार, बाघ गांव की गलियों में घूमते हुए कई घरों के पास दिखाई दिया। ग्रामीण डर के मारे छतों पर चढ़ गए और बाघ को भगाने के लिए पत्थर और डंडे फेंकने लगे। इस भगदड़ के कारण बाघ अंततः दुर्गा प्रसाद द्विवेदी के घर में जाकर बैठ गया।   वहीं, बाघ ने गाय और बछड़ों की ओर देखा भी नहीं और पूरी तरह से शांत रहा। ग्रामीणों ने तुरंत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को सूचना दी। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैंकुलाइजेशन के जरिए बाघ का सफल रेस्क्यू किया।   बाघ को सुरक्षित रूप से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इनक्लोजर में रखा गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्ट...
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 4 युवकों को मारा, 2 की मौत; वहीं ठेले पर फुल्की खा रहे युवक की चाकू से हत्या
Madhya Pradesh, State

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 4 युवकों को मारा, 2 की मौत; वहीं ठेले पर फुल्की खा रहे युवक की चाकू से हत्या

    जबलपुर में सोमवार दोपहर और शाम दोनों समय हिंसक घटनाओं ने लोगों को हिलाकर रख दिया। कुंडम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे चार युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मांडवा बस्ती रामपुर में ठेले पर फुल्की खा रहे नवयुवक पर आधा दर्जन हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।     कार हादसे का विवरण कुंडम थाना प्रभारी सतीश अंधवान के अनुसार, ग्राम सदाफल निवासी चार दोस्त दो बाइकों में सवार होकर बाईपास रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान जबलपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार (O D 17 F 5555) ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गई।   घायल युवकों में आकाश विश्वकर्मा (28 वर्ष) और दीपक महोबिया (45 वर्ष) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घा...
नर्मदा घाट पर प्रशासनिक सख्ती या मर्यादा का उल्लंघन? युवक को थप्पड़, पुजारी से बदसलूकी का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
Madhya Pradesh, State

नर्मदा घाट पर प्रशासनिक सख्ती या मर्यादा का उल्लंघन? युवक को थप्पड़, पुजारी से बदसलूकी का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज

  पुण्यसलिला नर्मदा के पावन बरमान घाट पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) द्वारा की गई कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्वच्छता निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने और घाट के वरिष्ठ पुजारी के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश गंदगी और अव्यवस्था की शिकायतों के बीच बरमान घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्वच्छता उल्लंघन को लेकर एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी ने युवक को मौके पर ही थप्पड़ जड़ दिया और उसकी दुकान हटाने का निर्देश देते हुए घाट क्षेत्र में दोबारा नजर न आने की चेतावनी दी।   पुजारी से कथित अभद्रता...
भदभदा रोड पर बड़ा हादसा टला ढलान पर बेकाबू हुई जेसीबी ने कॉलेज बस को रौंदा, ड्राइवर गंभीर
Madhya Pradesh, State

भदभदा रोड पर बड़ा हादसा टला ढलान पर बेकाबू हुई जेसीबी ने कॉलेज बस को रौंदा, ड्राइवर गंभीर

  राजधानी भोपाल के भदभदा रोड पर सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा होते-होते टल गया। ढलान पर अचानक बेकाबू हुई एक जेसीबी मशीन पीछे की ओर उल्टी दौड़ पड़ी और पीछे आ रही जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी की बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि जेसीबी का लोहे का पंजा बस की विंडस्क्रीन चीरता हुआ सीधे ड्राइवर के केबिन तक जा घुसा।   हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोग खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गए। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर सीट पर ही फंस गया। उसके चेहरे और शरीर से खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर के लिए सड़क पर चीख-पुकार का माहौल बन गया।   बस खाली होने से टली बड़ी जनहानि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस छात्रों को छोड़कर वापस लौट रही थी और उसमें छात्र मौजूद नहीं थे। यदि बस भरी होती तो बड़ा जानमाल का नु...
हरदा जिला अस्पताल में चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि: स्टेपलर गन से पाइल्स का खात्मा, 2 किलो की गांठ भी सफलतापूर्वक निकाली
Madhya Pradesh, State

हरदा जिला अस्पताल में चिकित्सा की बड़ी उपलब्धि: स्टेपलर गन से पाइल्स का खात्मा, 2 किलो की गांठ भी सफलतापूर्वक निकाली

  हरदा: जिला अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की गई है। डॉक्टरों की टीम ने दो महत्वपूर्ण ऑपरेशन किए हैं। एक में 40 वर्षीय राजेंद्र का पाइल्स का ऑपरेशन स्टेपलर गन के माध्यम से बिना किसी टांके और बिना चीरे के किया गया। वहीं दूसरी सर्जरी में एक महिला के गर्भाशय से 2 किलो वज़नी गांठ (फाइब्रोइड) सफलतापूर्वक निकाली गई।   स्टेपलर गन से पाइल्स का ऑपरेशन डॉ. संदीप इवने, डॉ. गंभीर पटेल और एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. कपिल पटेल की टीम ने यह कमाल किया। डॉ. संदीप ने बताया कि राजेंद्र पिछले 6 महीने से पाइल्स से परेशान थे। स्टेपलर गन तकनीक के जरिए बिना टांके और बिना चीरे का ऑपरेशन किया गया, जिससे खून कम बहा और मरीज जल्दी स्वस्थ हुआ। मरीज को केवल दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि पहले इस प्रकार के ऑपरेशन में लगभग 10 दिन लगते थे।   महिला के गर्भाशय से 2 किलो की गांठ न...