भोपाल: बोट क्लब से एयरपोर्ट रोड तक स्टंटबाजों का आतंक, पुलिस अलर्ट पर
भोपाल, आकाश सिकरवार: भोपाल के वीआईपी रोड, बोट क्लब और एयरपोर्ट रोड इलाके में युवाओं द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट और तेज रफ्तार ड्राइविंग ने शहर में तनाव बढ़ा दिया है। वायरल वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है और स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है।
वीडियो में क्या दिखा?सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बाइक सवार लेन में ज़िग-ज़ैग करते दिख रहे हैं, जबकि एसयूवी चालक खाली सड़कों पर रेस लगाते नजर आए। वीआईपी रोड पर हालिया वीडियो में तो लोग चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर खड़े होकर स्टंट करते देखे गए।
पुलिस ने माना जानलेवा खतरापुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल स्टंटबाजों के लिए बल्कि राहगीरों के लिए भी जानलेवा हो सकती हैं। शहर में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग शामिल हैं।
रात में खास चेकिंग अभियानभोपाल पुलिस रात में इ...










