एक फोन कॉल से डिजिटल क़ैद तक: बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला से साइबर ठगों ने ऐंठे 32 करोड़
बेंगलुरु: बेंगलुरु की 57 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला को छह महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर साइबर ठगों ने उससे लगभग 31.83 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर महिला को लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा और फिर 187 बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से भारी रकम निकाल ली।
कैसे शुरू हुई ठगीसाइबर ठगी का सिलसिला सितंबर 2024 में एक फोन कॉल से शुरू हुआ। महिला को एक एग्जीक्यूटिव ने फोन किया और कहा कि उसके नाम पर मुंबई के अंधेरी सेंटर में एक पार्सल आया है, जिसमें क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट और प्रतिबंधित सामग्री मौजूद है। जब महिला ने स्पष्ट किया कि उसका पार्सल से कोई संबंध नहीं है, तो कॉलर ने उसे धमकाया कि यह ‘साइबर क्राइम’ का मामला हो सकता है और उसके फोन नंबर से जुड़े साक्ष्य उसके खिलाफ हैं।
इसके बाद महिला का फोन एक व्यक्ति को ट्रांसफर किया गया, जिसने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया...








