झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक कदम: रिम्स में खुद करेंगे मरीजों का इलाज
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देश में पहली बार खुद ओपीडी (Out Patient Department) में बैठकर नियमित रूप से मरीजों का इलाज करने की घोषणा की है।
आने वाले दिनों में वे पूरे झारखंड का जिलावार भ्रमण करेंगे और प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों से मिलकर उनकी जांच करेंगे। मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल नाम का मंत्री बनना नहीं है, बल्कि ग्राउंड पर सक्रिय रहकर मरीजों की समस्याओं को नजदीक से समझना है।
OPD में बैठकर स्वास्थ्य सेवाओं का करेंगे निरीक्षण
डॉ. अंसारी अपने ओपीडी सत्रों के दौरान न केवल मरीजों का इलाज करेंगे, बल्कि अस्पतालों की कार्यक्षमता, दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की स्थिति, सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार से निरीक्षण करेंगे।
मंत्री ने बताया कि वे डॉक्टरों और नर्सों की शिफ्ट, ड्यूटी टाइम और ...










