प्रतिबंधित Swiss App ने दिल्ली और श्रीनगर को दहलाया? जांच एजेंसियों को मिला बड़ा सुराग, आतंकियों के डिजिटल कनेक्शन की पड़ताल शुरू
नई दिल्ली: दिल्ली और श्रीनगर में चार दिनों के भीतर हुए दो बड़े धमाकों ने पूरे देश को दहला दिया है। जांच एजेंसियों को अब इस बात के पुख्ता सुराग मिले हैं कि दोनों धमाकों के पीछे फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल का हाथ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस आतंकी साजिश का डिजिटल कनेक्शन एक प्रतिबंधित स्विस मैसेजिंग ऐप से जुड़ा हुआ है, जिसका इस्तेमाल आतंकियों ने आपसी संवाद और साजिश को अंजाम देने के लिए किया था।
जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के निशाने पर था भारत
सूत्रों के मुताबिक, इन धमाकों के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। इस संगठन के निर्देश पर काम कर रहे तीन प्रमुख संदिग्ध—डॉ. उमर उन नबी, डॉ. मुजम्मिल अहमद गनी और डॉ. शाहीन सईद—ने स्विस ऐप के जरिए एन्क्रिप्टेड चैटिंग के माध्यम से अपनी योजना को अंजाम दिया।
डॉ. उमर वही फिदायीन हमलावर है, जिसने लाल किले के पास आई20 कार में विस्फो...










