दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अहम कदम
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण के लिए दो महत्वपूर्ण कदम उठाए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 50 नई इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतारा। इसके अलावा, प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक कमर्शल गाड़ियों की फिटनेस जांच के लिए तेहखंड डिपो में ऑटोमेटेड वीकल फिटनेस टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया।
इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण में होगी कमी
सीएम रेखा गुप्ता ने 50 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने 8 महीने के भीतर परिवहन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस दौरान 1350 नई इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की गई हैं, जबकि पिछले 11 वर्षों में केवल 2000 बसें ही सड़कों पर आई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
इन 50 बसों में 30 बारह मीटर की और 20 नौ मीटर क...










