Saturday, May 23

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली ब्लास्ट से ठीक पहले 12 मिनट तक डॉक्टर उमर की रहस्यमयी मुलाकात, मस्जिद में भी गए

जांच में जुटी पुलिस, तलाश जारी – सिग्नल फोन और कार की फरेंसिक जांच में जुटी एजेंसियां

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली: लाल किले के पास हाल ही में हुए कथित आत्मघाती धमाके से पहले डॉक्टर उमर की 12 मिनट की रहस्यमयी गतिविधि पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, धमाके से ठीक पहले उमर कमला मार्केट थाना क्षेत्र के पास स्थित रामलीला मैदान की मस्जिद गया था, जहां लगभग 12 मिनट रुका।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान उसने नमाज अदा की या किसी से मुलाकात की। मस्जिद और आसपास के इलाके में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या इस दौरान डॉक्टर उमर को कोई लोकल सपोर्ट मिला।

मस्जिद से निकलने के बाद उमर ने आई20 कार लेकर लाल किला पार्किंग में करीब साढ़े तीन घंटे तक गाड़ी खड़ी की, इसके बाद कार लेकर धमाका किया। जांच में यह भी सामने आया कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल में गिरफ्तार आतंकियों के बारे में लगातार अपडेट ले रहा था और सिग्नल फोन के माध्यम से अपने आकाओं से संपर्क साध रहा था।

सिग्नल डिवाइस और फरेंसिक जांच:
फॉरेंसिक और डिजिटल एक्सपर्ट डॉ. उमर के संभावित सिग्नल डिवाइस के टुकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। दिल्ली फरेंसिक लैब ने विस्फोट स्थल से 46 से अधिक नमूने इकट्ठा किए हैं, जिनमें गाड़ियों के क्षतिग्रस्त पुर्जे, मेटल और शरीर के अंग शामिल हैं। एनआईए इस कार की जांच कर रही है।

लगातार मूवमेंट और संदिग्ध संपर्क:
जांच एजेंसियों के अनुसार, डॉक्टर उमर का उस्मानपुर और जामा मस्जिद इलाके में लगातार आना-जाना रहा। विस्फोट से पहले उसने मस्जिद एरिया और आस-पास की गलियों के सीसीटीवी फुटेज की मदद से संभावित लोकल सहयोग का पता लगाने की कोशिश की।

कार डीलर और बिचौलियों की पहचान:
दिल्ली पुलिस ने विस्फोट में इस्तेमाल कार की बिक्री में शामिल संभावित बिचौलियों की पहचान के लिए डीलरशिप रेकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जांच के तहत फरीदाबाद के रॉयल कार प्लाजा के मालिक अमित को हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने हुंडई आई20 कार की बिक्री में मदद की थी। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच की आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए हर संभावित पहलू पर काम किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धमाके को अंजाम देने में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave a Reply