डीएमआरसी ने पुलबंगश में अंडरग्राउंड टनल का निर्माण पूरा, मैजेंटा लाइन का विस्तार होगा सुगम
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पुलबंगश में रेड लाइन के नीचे भूमिगत टनल (अंडरग्राउंड टनल) का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा किया। यह टनल आगामी जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर, जो मैजेंटा लाइन का विस्तार है, का अहम हिस्सा है। टनल पुलबंगश और सदर बाजार स्टेशनों के बीच बनाई गई है और इस दौरान रेड लाइन पर ट्रेनें एक दिन के लिए भी नहीं रुकी।
टनल निर्माण था चुनौतीपूर्ण:डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि टनल निर्माण अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने उस एलिवेटेड वायडक्ट के नीचे सुरंग बनाई, जिस पर ट्रेनें लगातार चल रही थीं। वायडक्ट की नींव संतुलित कैंटिलीवर स्पैन पर थी, इसलिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए असाधारण इंजीनियरिंग सावधानियां बरती गईं।
टनल निर्माण के लिए उठाए गए कदम:डीएमआरसी ने इस कार्य में मिट्टी की स्थिरता और भार वहन क्षमता बढ़ाने के...










