दिल्ली की ‘बदहाल कॉलोनी’ को लेकर AAP और BJP में छिड़ा आरोप-प्रत्यारोप का दौर
नई दिल्ली: किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने आ गई हैं। मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि शर्मा कॉलोनी और बाहरी दिल्ली की 114 कॉलोनियों में लंबे समय से जलजमाव की समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 साल तक सत्ता में रही AAP सरकार और उनके विधायक अनधिकृत कॉलोनियों की जमीन का व्यवसाय करते रहे। मंत्री के अनुसार, ऐसे इलाकों में विधायकों द्वारा जमीन औने-पौने दामों में खरीदी जाती थी और सीवर लाइन डालने के लिए सरकार से सीमित मंजूरी ली जाती थी। इसके बाद विकास की झूठी बातें करके लोग अधिक कीमत पर जमीन बेच देते थे।
मंत्री ने कहा कि शर्मा कॉलोनी लो-लाइंग एरिया में है, और आसपास के इलाकों का गंदा पानी भी यहीं जमा होता है। पिछले 10 साल ...










