दिल्ली में थार चालक ने हाईकोर्ट वकील को डंडों से पीटा, मारपीट के बाद पीड़ित सदमे में
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक हाईकोर्ट वकील और उनके दोस्त पर रोडरेज के दौरान हमला होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना 25 जनवरी को रात करीब 8.45 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, पांच से छह लोगों ने वकील और उनके दोस्त को डंडों से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
क्या हुआ मामला
उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन निवासी 29 वर्षीय वकील ने पुलिस को बताया कि वह एक मुवक्किल से मिलने मुखर्जी नगर गए थे और अपनी एसयूवी चला रहे थे। उसी समय एक संकरी गली में हरियाणा पंजीकरण नंबर वाली काले रंग की थार ने उनकी कार का रास्ता रोक दिया। कुछ मिनटों के इंतजार के बाद जब वकील अपनी कार को हटा सके, तो थार चालक ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दी।
वकील ने बताया कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया और पुलिस बुलाने की बात कही, तो आरोपी थोड़ी दूर जाकर फिर से गाली-गलौज करने लगा। तभी थार ...










