दंतेवाड़ा में सनसनीखेज वारदात: रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने डीएसपी पर किया चाकू से हमला, 350 किमी पीछा कर बनाया बंधक
रायपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित जगरागोंडा क्षेत्र में पदस्थ डीएसपी टोमेश वर्मा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि एक महिला और एक रिटायर्ड फौजी ने करीब 350 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और फिर चलती कार में चाकू की नोक पर बंधक बनाकर हमला कर दिया।
हमले में डीएसपी वर्मा के चेहरे, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
सरकारी कार्य से दंतेवाड़ा पहुंचे थे डीएसपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डीएसपी टोमेश वर्मा किसी सरकारी कार्य से दंतेवाड़ा आए थे और कोर्ट परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान दुर्ग जिले के रहने वाले आरोपी रामशंकर साहू, जो एक रिटायर्ड फौजी हैं, और रजनीश वर्मा नाम की महिला वहां प...










