सोनपुर मेला: स्विस कॉटेज में रुककर विदेशियों ने लिया आनंद, एक रात का किराया भी जानें
हाजीपुर: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला एक बार फिर देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। एशिया के सबसे बड़े पशु मेले के रूप में विख्यात इस मेले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बिहार पर्यटन विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
पर्यटक ग्राम में लग्जरी टेंट
बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटक ग्राम में अत्याधुनिक स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। इन टेंटों को दो श्रेणियों में बांटा गया है—मिनी दरबारी और राजवाड़ी टेंट। इनका निर्माण राजसी अंदाज में किया गया है, जिसमें पंचसितारा होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
देशी पर्यटकों के लिए: 3,000 रुपये प्रति रात
विदेशी पर्यटकों के लिए: 5,000 रुपये प्रति रात
इन पूर्णतः वातानुकूलित टेंट्स में अटैच्ड बाथरूम, 24 घंटे बिजली-पानी, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था है।
विदेशी पर्यटक भी मंत्रमु...









